महाराष्ट्र पॉलिटिक्स: भाषा विवाद के बीच राज ठाकरे ने MNS के नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिए साफ निर्देश, कहा - 'मेरी इजाजत के बिना कोई भी...'

भाषा विवाद के बीच राज ठाकरे ने MNS के नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिए साफ निर्देश, कहा -  मेरी इजाजत के बिना कोई भी...
  • महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर गरमा रही सियासत
  • मनसे चीफ राज ठाकरे ने दिए साफ निर्देश
  • पार्टी के कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं से कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन मराठी भाषा बुलवाने पर मारपीट को लेकर महायुति सरकार हमलावर है। इस बीच मनसे चीफ राज ठाकरे ने पार्टी के नेताओं और प्रवक्ताओं को साफ निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी इजाजत के बिना कोई मीडिया में बयान नहीं देगा। इसके अलावा राज ठाकरे ने यह भी कहा है कि उनकी इजाजत के बिना सोशल मीडिया पर अपनी राय नहीं दी जाएगी।

मनसे कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं को दिए निर्देश

इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर राज ठाकरे ने लिखा, "एक स्पष्ट निर्देश। पार्टी का कोई भी व्यक्ति अखबर, समाचार चैनल्स या किसी भी डिजिटल मीडिया के साथ संवाद नहीं करेगा। इसी तरह, अपनी प्रतिक्रियाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी पोस्ट न करें। जिन प्रवक्ताओं को आधिकारिक तौर पर मीडिया से बात करने की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें भी मेरे परामर्श के बिना या मेरी अनुमति लिए बिना किसी भी प्रकार के मीडिया से बात नहीं करनी है। न ही उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी राय दें।"

बता दें, राज ठाकरे के ये निर्देश ऐसे समय में आया है जब राज्य में मराठी भाषा को लेकर मनसे कार्यकर्ता सरकार के निशाना पर हैं। कुछ दिनों पहले MNS के समर्थकों ने एक निवेशक के दफ्तर पर हमला कर दिया था। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर राजश्री मोरे की कार को MNS नेता के बेटे ने टक्कर मार दी और गाली-गलौज की। MNS के कार्यकर्ताओं पर 'गुंडागर्दी' के आरोप लग रहे हैं।

मनसे नेता ने एकनाथ शिंदे पर दिया विवादित बयान

वहीं, सोशल मीडिया एक्स पर मनसे नेता रोहन पवार ने डिप्टी सीएम एकनाश शिंदे क लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था। इस ट्वीट को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) समर्थक भड़क गए थे। उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Created On :   8 July 2025 11:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story