अंतिम यात्रा पर मुख्तार का काफिला: शनिवार सुबह नमाज के बाद मुख्तार अंसारी होगा सपुर्द-ए-खाक, पिता के बगल में खोदी जाएगी कब्र

शनिवार सुबह नमाज के बाद मुख्तार अंसारी होगा सपुर्द-ए-खाक, पिता के बगल में खोदी जाएगी कब्र
  • शनिवार को सपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार का शव
  • गुरुवार रात को मुख्तार की हुई थी मौत
  • बांदा जेल में बंद था मुख्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का गुरुवार रात को हार्ट अटैक से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी लंबे समय से उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद था। मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अब मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर स्थित उसके पैतृक गांव ‌में एंबुलेंस द्वारा भेज दिया गया है। एंबुलेंस के साथ लगभग 30 से ज्यादा गाड़ियां शामिल है। मुख्तार अंसारी के शव के साथ उसका बेटा उमर और परिवार के अन्य लोग भी मौजूद हैं। शनिवार सुबह को मुख्तार सपुर्द-ए-खाक होंगे।

नमाज के बाद सपुर्द-ए-खाक

बांदा से गाजीपुर की दूरी लगभग 400 किलोमीटर है। जहां पहुंचने के लिए 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है। अनुमान लगाए तो मुख्तार का शव आधी रात उसके पैतृक गांव पहुंच सकता है। जहां उसे सपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पहले उसके शव का सपुर्द-ए-खाक मोहम्मदाबाद स्थित कब्रिस्तान में होने की उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन गाजीपुर के एसपी ने कहा कि कल सुबह नमाज के बाद सपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एंबुलेंस समेत मुख्तार का काफिला शाम 6:00 बजे चित्रकूट पहुंच गया था।

इन रास्तों से गुजरेगा काफिला

पोस्टमार्टम के बाद करीब 4:00 बजे मुख्तार अंसारी का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। उसके कुछ समय बाद एंबुलेंस समेत उसका काफिला गाजीपुर के लिए रवाना हो गया। उसके काफिले में कुल 30 गाड़ियां समेत दो वज्र वाहन भी है। मुख्तार अंसारी की यह अंतिम यात्रा चित्रकूट, कौशांबी, भदोही, वाराणसी के रास्ते होकर गाजीपुर तक पहुंचेगी। 6:15 बजे जब मुख्तार अंसारी का काफिला चित्रकूट पहुंचा तब वहां की प्रशासन ने पहले ही रास्ता खाली कर दिया था।

पिता के बगल में खोदी जाएगी कब्र

मुख्तार अंसारी के शव का सुपुर्दे खाक उसके पैतृक गांव गाजीपुर में होना है। उसके पहले वहां तैयारियां कर ली गई हैं। बता दें कि, डीआईजी वाराणसी रेंज ओम प्रकाश सिंह, जिला अधिकारी आर्यका अखौरी और एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ कब्रिस्तान मुआयना भी कर लिया है। खबर है कि मुख्तार अंसारी की कब्र उसके पिता के कब्र के बगल में खोदी जाएगी।

Created On :   29 March 2024 2:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story