आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू तेलुगू देशम पार्टी के फिर से अध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं को बताया टीडीपी की असली ताकत

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू तेलुगू देशम पार्टी के फिर से अध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं को बताया टीडीपी की असली ताकत
  • तेदेपा में एन. चंद्रबाबू नायडू का दबदबा कामय
  • बेटे को पार्टी की कमान मिलने की आशंकाओं पर लगा विराम
  • महानाडु सम्मेलन में चुनाव समिति के अध्यक्ष वरला रामैया ने की घोषणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को फिर से तेलुगू देशम पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। उनके फिर से अध्यक्ष बनने के फैसले से ये तो साफ हो गया है कि तेदेपा में अभी भी उनका दबदबा कामय बना हुआ है। नायडू के मुखिया बनने से उन अटकलों पर विराम लग गया, जिन में उनके बेटे को पार्टी की कमान मिलने की आशंका लगाई जा रही थी।

चंद्रबाबू के अध्यक्ष का ऐलान टीडीपी के सालाना महानाडु सम्मेलन में चुनाव समिति के अध्यक्ष वरला रामैया ने किया। दोबारा चुनाव के साथ ही चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी के अध्यक्ष पद पर 30 साल पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें मौजूदा समय में टीडीपी एनडीए का हिस्सा है। नायडू ने संबोधित करते हुए कहा 2024 से बड़ी जीत हमें 2029 में दर्ज करनी है और इसके लिए गठबंधन को और अधिक मजबूत रहना होगा। इस दौरान नायडू ने वहां मौजूद लोगों से कहा आप सबको इसका संकल्प लेना है।

आपको बता दें नायडू ने 1995 में पहली बार पार्टी की कमान संभाली थी और तब से लेकर अब तक ने पार्टी के मुखिया बने हुए हैं। नायडू ने महनाडु के दूसरे दिन विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को एकजुट रहने का मैसेज दिया। चंद्रबाबू ने टीडीपी के लिए 45 साल की विकास योजना के बारे में बताया। भावुक होते हुए उन्होंने आगे कहा कि अगर उन्हें दोबारा जन्म मिले, तो वे तेलुगू धरती पर ही आना चाहेंगे ताकि लोगों की सेवा जारी रख सकें। उन्होंने पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को टीडीपी की असली ताकत बताया और दशकों से उनके साथ खड़े रहने के लिए शुक्रिया कहा।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के जाति जनगणना के फैसले की सराहना करते हुए समर्थन किया। नायडू ने जाति जनगणना को एक सकारात्मक कदम बताया। नायडू ने कहा, “जब किसी जाति की जनसंख्या का सही आंकड़ा मिलेगा तो उनकी आर्थिक स्थिति को समझ कर उनके लिए विशेष नीति बनाई जा सकेगी।

Created On :   28 May 2025 6:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story