BMC Election: AAP ने की बड़ी घोषणा, बीएमसी की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

AAP ने की बड़ी घोषणा, बीएमसी की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी
AAP बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव में सभी 227 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने को तैयार है। इसके लिए उन्होंने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। वह वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव में सभी 227 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने को तैयार है। इसके लिए उन्होंने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए है। आप ने अपने बयान में बताया कि मुंबई की हालत बदहाल स्थिति में है। जिसकी वार्षिक बजट 74,447 करोड़ रुपए है, जो यह एशिया में सबसे ज्यादा है। मुंबईवासी सबसे अधिक कर देते हैं, इसके बावजूद भी उन्हें घटिया सार्वजनिक सेवाएं मिलती है।

उम्मीदवारों की सूची

मुंबई आप इकाई चीफ ने कही ये बात

मुंबई आप इकाई के चीफ प्रीति शर्मा मेनन ने बताया, "बीएमसी भ्रष्टाचार का अड्डा है। हर राजनीतिक दल ने मुंबई को लूटा है, जनहित से ऊपर अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी है।" उन्होंने अपनी पार्टी को केलव विकल्प बताया है बल्कि वह समाधान भी है। उनका आगे कहना है कि बीएमसी को कुछ अच्छे लोगों की आवश्यकता है।

उन्होंने आगे बताया, "हम जानते हैं कि शासन व्यवस्था को कैसे सुधारा जाए। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व में हमने दिल्ली और पंजाब में ऐसा किया है, भ्रष्टाचार और कर्ज के बिना विश्व स्तरीय शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पानी और बिजली उपलब्ध कराई है।" बता दें कि मुंबई समेत 29 स्थानीय निकाय के लिए 15 जनवरी, 2026 को मतदान होंगे और इसके नतीजे अगले दो दिन बाद घोषित किए जाएंगे।

AAP सांसद ने दी प्रतिक्रिया

आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों मुंबई से पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केंजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान मुंबई महानगर पालिका के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई चुनाव में पार्टी अकेले चुनाव लड़ने वाली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को तीन लाख वोट मिले थे।

Created On :   20 Dec 2025 12:18 AM IST

Tags

Next Story