श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे 23 विपक्षी दल, सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के पक्ष में उतरे अल्वी

23 opposition parties will join Congress on the last day of Bharat Jodo Yatra in Srinagar, Alvi in favor of Digvijay Singh on surgical strike
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे 23 विपक्षी दल, सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के पक्ष में उतरे अल्वी
जम्मू कश्मीर श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे 23 विपक्षी दल, सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह के पक्ष में उतरे अल्वी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने जम्मू-कश्मीर के रामबन में मीडिया से कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा समाप्ति के दिन यानि 30 जनवरी को सभी 23 विपक्षी पार्टियों का एक सम्मेलन होगा और वो अंतिम समारोह होगा। हमारे अंदर आज भी वही जोश है जो 7 सिंतबर 2022 को था जब हमने कन्याकुमारी से शुरुआत की थी।

वहीं सर्जिकल सट्राइक पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने दिग्विजय सिंह के बयान का समर्थन किया, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा हमें विश्वास फौज पर है। जब सरकार कह रही है कि हमारे पास वीडियो है और दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि वीडियो दिखा दें तो छिपाने की क्या जरूरत है। आप देश से माफी मांगिए और कहिए कि हमारे पास वीडियो नहीं है। 

अल्वी ने आगे बीजेपी सरकार और सीएम योगी  पर निशाना साधा, अल्वी ने बीजेपी नेताओं के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपने कहा 250-300 लोग मरे हैं। सुषमा स्वराज हमारे बीच नहीं हैं उन्होंने कहा था कि हमने ऐसी जगह सट्राइक कि है जहां कोई मारा ना जाए। यूपी के CM ने कहा था कि 400 लोग मरे हैं, किस पर यकीन करें। सरकार वीडियो दिखा दे ताकि ये जो शक पैदा हो रहा है वे पता चल जाए।

Created On :   27 Jan 2023 5:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story