भारत जोड़ो यात्रा के 78 वें दिन की शुरूआत मध्य प्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के 78 वें दिन की शुरूआत मध्य प्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 78 वें दिन की शुरूआत मध्य प्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई, यात्रा अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाते हुए चल रही थी।

 

राहुल गांधी दोपहर में बडोदा अहीर पहुंचकर टंट्या भील को श्रद्धांजलि देंगे। उसके बाद राहुल गांधी एक आदिवासी सभा को संबोधित करेंगे।  उसके बाद यात्रा पंथाना - गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी।  और शाम करीब 7-8 के बीच यात्रा रोशिया (खेरदा) में विश्राम करेगी।

राजस्थान पहुंचने से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मप्र के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा जिलों से गुजरेगी। यात्रा के जरिए कांग्रेस इन जिलों की उन 16  सीटों पर अधिक फोकस करेंगी जिन पर बीजेपी का कब्जा है।   इससे पहले राहुल गांधी ने  बुरहानपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक रैली को संबोधित को करते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों,निजीकरण,नोटबंदी को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला। गाँधी ने कहा मोदी सरकार अपनी नीतियों के जरिए छोटे व्यापारियों, किसानों, मजदूरों को मार रही है।

इस यात्रा के लिए अलग-अलग थीम बनाई गई है। उनके एक-एक दिन को बलिदानी सम्मान यात्रा, अन्नदाता सम्मान यात्रा, श्रम शक्ति सम्मान यात्रा, दिव्यांग सम्मान यात्रा, वरिष्ठ जन सम्मान यात्रा, प्रबुद्ध जन सम्मान यात्रा, व्यापार जगत सम्मान यात्रा, नारी सम्मान यात्रा, जय जवान यात्रा, खिलाड़ी सम्मान यात्रा कला सम्मान यात्रा, सर्वधर्म सर्व समाज सम्मान यात्रा और कोरोना श्रद्धांजलि यात्रा के रूप में मनाया जाएगा।

 

Created On :   24 Nov 2022 3:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story