29 साल बाद लाल चौक पर फिर रचा इतिहास, मोदी ने खुद मोदी को दोहराया

After 29 years, history was created again at Lal Chowk, Modi himself repeated Modi
29 साल बाद लाल चौक पर फिर रचा इतिहास, मोदी ने खुद मोदी को दोहराया
29 साल बाद लाल चौक पर फिर रचा इतिहास, मोदी ने खुद मोदी को दोहराया
हाईलाइट
  • 'तिरंगे' से रंगा लाल चौक
  • पुराना है लाल चौक और तिरंगे का इतिहास
  • मोदी ने दोहराया 29 साल पुराना इतिहास

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। कश्मीर से धारा 370 हटने बाद एक और नया इतिहास रचने की तैयारी हो चुकी है। यहां ऐसा नजारा दिखाई दे रहा है जिसका इंतजार देश को न जाने कब से था। स्वाधीनता दिवस में अभी वक्त है पर अभी से कश्मीर का लाल चौक तिरंग के रंग में डूबा नजर आ रहा है। आपको याद दिला दें कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने को लेकर कई बार विवाद हुआ है। अब वही लाल चौक पूरी तरह से तिरंगामयी है जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

आतंकी धमकी के बीच 29 साल पहले फहरा तिरंगा
ये वही लाल चौक है जहां आज से तकरीबन 29 साल पहले झंडा फहराने के लिए बीजेपी ने खासी मशक्कत की थी। उस वक्त मुरली मनोहर जोशी बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी टीम के सदस्य थे। आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए ये पूरी टीम लाल चौक पर तिरंगा फहराने पहुंची थी। ऐलान ये था कि कन्याकुमारी से शुरू हुई एकता यात्रा लाल चौक पर झंडा वंदन कर पूरी होगी। 

 

बीजेपी के इस ऐलान के बाद कश्मीर में हालात तनावपूर्ण हो गए थे। आतंकियों ने खुलेआम धमकी दी थी कि लाल चौक पर तिरंगा फहराया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिर्फ 15 सेकंड में जोशी और मोदी ने इतिहास रच दिया। तिरंग फहराया और सुरक्षित दिल्ली भी लौटे। पीएम मोदी ने जो काम 29 साल पहले किया था उसे एक बार फिर बेधड़क कर दिखाया।
1948 में नेहरू ने फहराया तिरंगा
उनसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। उस वक्त नेहरूजी ने ये वादा किया कि कश्मीर अपना मुकद्दर खुद तय करेगा। जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला ने उस वक्त नेहरूजी की जमकर तारीफ भी की थी। 

 

 

Created On :   7 Aug 2021 7:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story