समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने आज मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

Before filing nomination, Dimple Yadav reached the memorial of late Mulayam Singh Yadav, paid floral tribute
समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने आज मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने आज मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
हाईलाइट
  • सपा -बीजेपी में मुकाबला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ।  समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने आज मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी का चुनाव उन परिस्थितियों में होने जा रहा जब हमारे बीच नेता जी(समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव) नहीं हैं। नेता जी का इस क्षेत्र की जनता से सीधे-सीधे लगाव रहा है और उनकी राजनीति का पूरा संघर्ष मैनपुरी से शुरू हुआ है

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता डिंपल यादव और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव को इटावा के सैफई में उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। डिंपल यादव आज मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी।  5 दिसम्‍बर को मैनपुरी लोकसभा और रामपुर और खतौली विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान होगा। बीजेपी ने सपा को उसके गढ़ में घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। 

 

मैनपुरू लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने सपा मुखिया अखिलेश की मसीबतें बढ़ा दी है, क्योंकि ये सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। सपा मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा वोटों को संवारने में जुटी हुई है। सपा का विशेष फोकस है कि किसी भी हालात में इन सीटों को जीता जाए और ताकि आने वाले समय में बीजेपी पर हमलावर हो सकें।  

 

 

Created On :   14 Nov 2022 6:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story