पंचायत चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ चलेगा अभियान

Bihar: Campaign against Naxalites in border areas for Panchayat elections
पंचायत चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ चलेगा अभियान
बिहार पंचायत चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ चलेगा अभियान
हाईलाइट
  • बिहार : पंचायत चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ चलेगा अभियान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में 11 चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बिहार से सटे अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय बनाकर छापेमारी अभियान भी चलाने की योजना बनाई गई है।बिहार के सटे झारखंड के भी जिलों में सुरक्षा को लेकर झारखंड पुलिस चौकस हो गई है। इस दौरान बिहार से झारखंड सीमा में प्रवेश करने वाले लोगों पर विशेष चौकसी रखी जा रही है।

राज्य में पंचायत चुनाव के पहले चरण में 24 सितंबर को मतदान होना है। इसे लेकर बिहार से झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय में शुक्रवार को इंटर स्टेट पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलेगा। साथ ही चुनाव के पहले सीमाओं को सील किया जाएगा तथा दोनों राज्य के सीमावर्ती जिलों की पुलिस सूचनाओं का भी आदान-प्रदान करेगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बैठक में बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर नक्सल गतिविधि पर चर्चा की गई तथा साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की योजना तैयार की गई। सूत्रों का कहना है कि बिहार पंचायत चुनाव में मतदान के पहले झारखंड में नक्सल प्रभावित इलाके की ग्रामीण सड़कें एवं पुल पुलियों की बम निरोक टीम के द्वारा गहन जांच कराई जाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में नक्सल गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने पर चर्चा की गई। झारखंड बिहार के पुलिस अधिकारियों ने एक दूसरे के इलाके में सक्रिय नक्सलियों की सूची भी साझा की है। चुनाव से पहले बिहार सीमा पर संदिग्ध अपराधी और अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्णय हुआ है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव 11 चरणों में होंगे। पंचायत चुनाव को लेकर 24 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा जबकि 12 दिसंबर को 11 वें तथा अंतिम चरण के मतदान कराए जाएंगे। गौरतलब हो कि छह पदों के लिए ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव होने हैं। इनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच के पद शामिल हैं।

 

(आईएएनएस)

Created On :   18 Sep 2021 10:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story