कार्यकाल खत्म होने से पहले ही दिया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा, एमसीडी में हार बनी अध्यक्ष की गले की फांस, अब किसके हाथ में दिल्ली की कमान?  

कार्यकाल खत्म होने से पहले ही दिया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा, एमसीडी में हार बनी अध्यक्ष की गले की फांस, अब किसके हाथ में दिल्ली की कमान?  
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा कार्यकाल खत्म होने से पहले ही दिया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा, एमसीडी में हार बनी अध्यक्ष की गले की फांस, अब किसके हाथ में दिल्ली की कमान?  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हार के बाद सारा ठीकरा दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के सिर पर जा फूटा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुप्ता ने अपना रेजिगनेशन लेटर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंप दिया है। खबरें ये भी आ रही है कि जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बता दें कि साल 2020 में दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली थी। जिसके बाद मौजूदा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी इस्तीफा देना पड़ा था।

एमसीडी में बजा केजरीवाल का डंका

दिल्ली एमसीडी चुनाव में भाजपा को आम आदमी पार्टी से हार का सामना करना पड़ा है। पिछले 15 सालों से भाजपा का एमसीडी पर कब्जा रहा। हालांकि, भाजपा के 15 सालों के किला को ध्वस्त करते हुए अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में बहुमत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली एमसीडी के 250 वार्डों पर चुनाव हुए थे। जिनमे आप को 134 सीटें और बीजेपी को 104 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस का प्रर्दशन काफी निराशाजनक रहा और इस चुनाव में 12 फीसदी वोट के साथ पार्टी 9 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। दिल्ली में एमसीडी जीतने के बाद केजरीवाल की राष्ट्रीय राजधानी में डबल इंजन की सरकार हो गई है।

कार्यकारी अध्यक्ष होंगे वीरेंद्र सचदेवा

आदेश गुप्ता के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद वीरेंद्र सचदेवा को राष्ट्रीय राजधानी का कार्यभार सौंपा गया है। वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। भाजपा की ओर से एक पत्र जारी किया गया है जिसमें लिखा गया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश के मुताबिक आदेश गुप्ता का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे को मंजूर किया जाता है। जब तक बीजेपी की ओर से कोई सूचना जारी नहीं होती तब तक दिल्ली प्रदेश भाजपा की कमान वीरेंद्र सचदेवा को सौंपा जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि इसके पहले वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे। आदेश गुप्ता का इस्तीफे की वजह एमसीडी में हार मानी जा रही है। आदेश गुप्ता दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। दिल्ली के अध्यक्ष पद से उनका कार्यकाल अगले साल जून में खत्म होने वाला था, लेकिन समय से पहले ही इस्तीफा दे दिया है।गौरतलब है कि आदेश गुप्ता ने अध्यक्ष पद की कमान मनोज तिवारी के इस्तीफे के बाद से संभाली थी। 

गुप्ता के वार्ड में आप का जलवा

इस्तीफे की वजह एक ये भी मानी जा रही है कि आदेश गुप्ता अपने क्षेत्र की सीट पर पार्टी को जीत नहीं दिला सके। आदेश गुप्ता एमसीडी के वार्ड नंबर-141 के राजेंद्र नगर में रहते हैं। वहीं, दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आदेश गुप्ता के क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आरती चावला ने जीत हासिल किया है, लेकिन चुनाव परिणाम आने से पहले ही गुप्ता की ओर से अपने उम्मीदवार को जीतने का दावा किया जा रहा था। मतगणना के एक दिन बाद पता लगा की इस क्षेत्र से आप की कैंडिडेट आरती चावला ने वार्ड नंबर-141 पर जीत हासिल की है। 

Created On :   11 Dec 2022 11:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story