सीएम योगी इस बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सर्वे में इस सीट से चुनाव लड़ने का मिला सुझाव

C-voters survey on CM Yogi, will fight the assembly elections from Ayodhya!
सीएम योगी इस बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सर्वे में इस सीट से चुनाव लड़ने का मिला सुझाव
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 सीएम योगी इस बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सर्वे में इस सीट से चुनाव लड़ने का मिला सुझाव

डिजिटल डेस्क,  लखनऊ। अबकी बार यूपी विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि वो विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि जब ये पूछा गया था कि आप कहां से चुनाव लडे़ंगे तो उन्होंने कहा था कि पार्टी जहां से कहेगी।

इसी कड़ी में एबीपी न्यूज ने जनता की राय जानने के लिए सी वोटर सर्वे कराया है। जिसमें जनता से पूछा गया है कि सीएम योगी के पांच सालों का कार्यकाल कैसा है तथा उन्हें आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। इस पर जनता ने बेबाकी से जवाब दिया है। 

जनता की राय यहां से योगी चुनाव लड़ें 

आपको बता दें कि एबीपी न्यूज के सी-वोटर्स सर्वे में जनता की नब्ज टटोली गईऔर पूछा गया कि सीएम योगी को विधान सभा चुनाव कहां से लड़ना चाहिए? जनता के सामने इस सवाल के चार ऑप्शन रखे गए थे। जिनमें 37 फीसदी लोगों ने माना कि योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहिए।

इसके अलावा 22 फीसदी लोगों ने माना कि सीएम योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ना चाहिए। 21 फीसदी ने कहा उन्हें न अयोध्या से और न ही मथुरा से चुनाव लड़ना चाहिए। जबकि 20 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

योगी को कहां से चुनाव लड़ना चाहिए?

  • अयोध्या- 37%
  • मथुरा- 22%
  • दोनों नहीं- 21%
  • पता नहीं-20%

यूपी में सीएम योगी का कामकाज कैसा?

रिजल्ट

17 दिसंबर         21 दिसंबर       28 दिसंबर          

4 जनवरी

अच्छा        

43%         42%        43%     

43%

औसत        

20% 20% 20%

20%

खराब        

37%   37% 38%

37%    

               


 

Created On :   5 Jan 2022 11:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story