गुजरात चुनाव में आप व कांग्रेस के बीच बंट सकते हैं वोट? सर्वे में जानें जनता का मूड

Can votes be divided between AAP and Congress in Gujarat elections? Know the mood of the public in the survey
गुजरात चुनाव में आप व कांग्रेस के बीच बंट सकते हैं वोट? सर्वे में जानें जनता का मूड
गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 गुजरात चुनाव में आप व कांग्रेस के बीच बंट सकते हैं वोट? सर्वे में जानें जनता का मूड

डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। देश में इन दिनों दो राज्य हिमाचल प्रदेश व गुजरात में सियासी पारा बढ़ता ही जा रहा है। इन दोनों राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव होंगे। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान भी हो चुकी है। जबकि गुजरात में जल्द चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है। गुजरात में बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में दिख रही है, जबकि कांग्रेस की सक्रियता पर सवाल भी उठने लगे हैं। कांग्रेस इन दिनों राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अभियान चला रही है, जबकि गुजरात व हिमाचल प्रदेश चुनाव नजदीक है।

गुजरात में बीजेपी पिछले ढाई दशक से भी ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज है। साथ ही फिर से सत्ता में वापसी की दावा भी कर रही है। इन सभी के बीच एबीपी न्यूज सी-वोटर सर्वे में गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर जनता का मूड जानने का प्रयास किया गया है। सर्वे में जनता से सवाल पूछा गया कि क्या गुजरात में चुनावों के दरमियान कांग्रेस और आप के बीच वोट बंट सकते हैं? इस पर जनता ने अपना क्या राय दिया है, आइए जानते हैं।

क्या गुजरात में कांग्रेस व आप मे बंट सकते हैं वोट?

जनता की राय प्रतिशत
हां 51
नहीं 49

देश में गुजरात व हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग होगी तथा 8 दिसंबर को वोटो को गिनती होनी है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि अगल हफ्ते तक गुजरात में भी तारीखों का ऐलान हो सकता है। चुनावी मौसम आने के बाद एबीपी न्यूज सी-वोटर सर्वे फिर से शुरू हो चुका हो। बीते बुधवार व शुक्रवार को सर्वे में गुजरात के 1 हजार 3 सौ 37 लोगों की राय ली गई है। सर्वे में पूछा गया था कि क्या गुजरात में कांग्रेस व आप में बंट सकते हैं वोट? जिस पर जनता ने जवाब दिया है। 51 फीसदी लोगों ने हैं बताया है जबकि 49 फीसदी लोगों ने नहीं कहा है।

Created On :   15 Oct 2022 1:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story