अशोक गहलोत बोले खड़गे जीतेंगे, सोनिया गांधी बोलीं- मुझे लंबे समय था इंतजार, 19 अक्टूबर को होगी मतगणना

Congress president voting: 9300 delegates will decide, counting of votes will take place on october 19
अशोक गहलोत बोले खड़गे जीतेंगे, सोनिया गांधी बोलीं- मुझे लंबे समय था इंतजार, 19 अक्टूबर को होगी मतगणना
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव अशोक गहलोत बोले खड़गे जीतेंगे, सोनिया गांधी बोलीं- मुझे लंबे समय था इंतजार, 19 अक्टूबर को होगी मतगणना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए सोमवार को वोटिंग हुई। इस बार मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू हुई जो शाम 4 बजे तक चली। इस दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अन्य सीडब्ल्यूसी सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं सहित 9000 से अधिक प्रतिनिधि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया।

आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। वहीं चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस को करीब 24 साल बाद गांधी परिवार से इतर कोई अध्यक्ष मिलेगा।  इस मतदान के लिए देशभर में 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 67 बूथ हैं, इनमें 6 बूथ उत्तर प्रदेश में बनाए गए हैं। इनमें से एक बूथ पर 200 वोट डाले जाएंगे, वहीं इसकी मतगणना 19 अक्टूबर को होगी।

समाप्त हुआ मतदान
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मतदान का समापन हुआ।

जनार्दन द्विवेदी ने का बयान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव लिए वोट डाला। उन्होंने कहा कि, चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हो रहे हैं, हर कोई अपनी मर्जी से मतदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि, ऐसा चुनाव जो कांग्रेस में हो रहा, किसी और पार्टी में हुआ है?

वेणुगोपाल ने कहा कि, ये पूरी कांग्रेस के लिए गर्व का क्षण है कि हम पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हैं। कांग्रेस ही पार्टी अध्यक्ष चुन सकती है। हम रियल लोकतंत्र का प्रदर्शन कर रहे हैं।

केसी वेणुगोपाल मतदान किया
केरल कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए तिरुवनंतपुरम में मतदान किया। 

पायलट बोले पूरा समर्थन देंगे
राजस्थान कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कहा कि, देश के लोकतंत्र में कांग्रेस पार्टी ने एक उदाहरण स्थापित किया है कि एक लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव होता है। मैं समझता हूं कि जो भी इस चुनाव में जीतेगा उसको कांग्रेस के सदस्य पूरा समर्थन देंगे।

अशोक गहलोत बोले खड़गे जीतेंगे
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि, खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे और अनुभवी व्यक्ति हैं। उनको काफी अनुभव रहा है... जो लोग पार्टी छोड़कर गए वह अवसरवादी लोग हैं। उनको (ज्योतिरादित्य सिंधिया को) कम उम्र में मौका मिला है केंद्रीय मंत्री बनने का। जो मौका बाद में मिलता वह पहले मिल गया।

सलमान खुर्शीद का बयान
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि, नेतृत्व तो हमारा है और वो रहेगा। पार्टी के नए अध्यक्ष तय करेंगे कि नेतृत्व के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे लागू किया जाए।

पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने वोट डाला
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चंडीगढ़ में मतदान किया। उन्होंने कहा, "हमारी मांग थी इसको लेकर और उन्होंने यह बात मानी। यह आंतरिक लोकतंत्र है और चुनाव हो रहा है। जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष रहा है उसने पार्टी को मजबूत किया है।"

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने वोट डाला
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

राहुल गांधी ने किया मतदान
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के बल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा शिविर में पार्टी के अगले अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अपना वोट डाला।

सीएम भूपेश बघेल ने वोट डाला
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रायपुर में मतदान किया।

थरूर ने किया मतदान
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि, मैंने मतदान कर दिया है और मैं 19 अक्टूबर को होने वाली मतगणना की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मतदान किया 
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दिल्ली में AICC कार्यालय में अपना वोट डाला।

सोनिया बोलीं लंबे समय से था इंतजार
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वोट डालने के बाद कहा कि, मैं इसका लंबे समय से इंतजार कर रही थी।

सोनिया प्रियंका गांधी ने मतदान किया
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए अपना वोट डाला।

पूर्व सीएम कमलनाथ व सांसद नकुल नाथ ने वोट डाला
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए भोपाल पीसीसी में बने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर वोट डाला। यहां उनके साथ सांसद बेटे नकुल नाथ पहुंचे, जिन्होंने मतदान किया।

कांग्रेस अध्यक्ष उम्मीदवार ने वोट डाला
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना मतदान किया। 

शिवकुमार ने बताया ऐतिहासिक दिन
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव बहुत पारदर्शी तरीके से हो रहा है। हमारे यहां करीब 490 लोग मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए यह ऐतिहासिक दिन है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा चुनाव महत्वपूर्ण
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, एक तरफ राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा और दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव दोनों ही अपने-अपने जगह महत्वपूर्ण हैं। बीजेपी जब से सरकार में आई है तब से ये संविधान की धज्जियां उठा रहे हैं..पक्ष के साथ विपक्ष का होना जरूरी है।

137 साल के इतिहास में छठीं बार चुनाव
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी हमारे देश की एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है। 137 साल के इतिहास में ये छठीं बार है जहां चुनाव हो रहा है। हमारी भारतीय राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है।

पी चिदंबरम व जयराम रमेश ने मतदान किया
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने अपना पहला वोट तो जयराम रमेश ने अपना दूसरा वोट कांग्रेस डाला।

वोट से पहले शशि थरूर का बयान
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कहा कि, मैं बहुत आश्वस्त हूं। कांग्रेस पार्टी की किस्मत पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में है। मुझे विश्वास है कि वे जो भी निर्णय लेंगे वह पार्टी के हित में होगा।

मल्लिकार्जुन और थरुर ने शुभकामनाएं दीं
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, ये हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमें मिलकर पार्टी बनानी है। शशि थरूर ने मुझे फोन कर शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें शुभकामनाएं दी है।

मतदान बूथ का निरीक्षण
दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने AICC कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से पहले मतदान बूथ का निरीक्षण किया।

 

Created On :   17 Oct 2022 6:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story