कांग्रेस दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और निगम को कर्ज मुक्त बनाएगी : चौधरी अनिल कुमार

Congress will make Delhi pollution free, corruption free and corporation debt free: Chaudhary Anil Kumar
कांग्रेस दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और निगम को कर्ज मुक्त बनाएगी : चौधरी अनिल कुमार
नई दिल्ली कांग्रेस दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और निगम को कर्ज मुक्त बनाएगी : चौधरी अनिल कुमार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस विजन मेरी चमकती दिल्ली मीडिया के समक्ष पेश किया।

चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि जहां इंदिरा जी ने देश को विकास के पथ पर, अखंडता प्रबल बनाने, सुरक्षा के संकल्प के साथ विपक्षी दलों के असहयोग के बावजूद विश्व में अपना लोहा मनवाकर भारत को एक नई शक्ति रुप में उभारा। वहीं दिल्ली के विकास के लिए संकल्पित शीला दीक्षित ने अपने 15 वर्षों के शासन में दिल्ली को विकसित, भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी प्रशासन, मजबूत, हरित, प्रदूषण मुक्त और दिल्लीवासियों की चमकती दिल्ली बनाया, निगम चुनावों में जीत सुनिश्चित होने के बाद कांग्रेस दिल्ली को फिर एक बार एम.सी.डी. मतलब मेरी चमकती दिल्ली बनाऐंगे।

चौधरी अनिल कुमार ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने 8 वर्षों के केजरीवाल कुप्रशासन और भाजपा ने 15 वर्षों में भ्रष्ट शासन के दौरान दिल्ली को प्रदूषित, भ्रष्ट, कूड़े-कचरे, महामारी की राजधानी बनाकर दिल्ली नगर निगम को कर्ज के पहाड़ तले दबा दिया है, दिल्ली कांग्रेस दिल्ली की जनता के सम्मुख भाजपा और आम आदमी पार्टी की नाकामियों को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निगम चुनावों में जीतने के पश्चात संविधान द्वारा प्रदत शक्ति का प्रयोग करके शासन के विकेन्द्रीकृत मॉडल के साथ दिल्ली के प्रत्येक निवासी का जीवन स्तर सुधारने के लिए काम करेंगे।

आगे अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम को कर्ज मुक्त बनाने के लिए कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों द्वारा व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करेगी और निगम की आय को दुगना बनाऐगी। उन्हांेने बताया कि निगम की आय को इसलिए दुगनी करना जरुरी है, क्योंकि इसके बाद कर्मचारियों को वेतन समय पर मिल सकेगा, निगम की सम्पतियों को बचना नही पड़ेगा, साफ सफाई सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाऐंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही दिल्ली नगर निगम को कर्ज के जाल से मुक्त कराने के लिए योजना बनाऐंगी और प्रशासनिक स्तर पर भी निगम में क्रांतिकारी सुधार लाऐंगे।

 

 (आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   19 Nov 2022 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story