मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, कल पेश होगा शिवराज सरकार का बजट

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है, मंगलवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश हुआ। सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण हुआ था। उस पर भी काफी विरोध के बाद चर्चा जारी है। सदन की कार्यवावाही के दौरान हंगामा भी देखने को मिला। कल 1 मार्च का बजट पेश किया जाएगा।
आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर सीएम चौहान ने कहा कि सर्वेक्षण में जो तथ्य सामने आए हैं, वो सिद्ध करते हैं कि मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। राज्य के बजट का आधार और कर संग्रहण बढ़ता जा रहा है। सीएम ने कहा मध्य प्रदेश की विकास दर में 16.34% की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने आगे कहा, 2002 में प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 71594 करोड़ से बढ़कर 1322000 करोड़ हो गया है। पर कैपिटा इनकम 2002 में 11718 रुपए थी। 2022-23 में बढ़कर 140500 रुपए पर कैपिटा इनकम हुई है। सरकार पर लगातार कर्ज लेने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन आंकड़ों के हिसाब से पहले 39.5% कर्ज लिया जाता था। 2021 - 2022 में कर्ज प्रतिशत घटकर 22.6 हो गया है। रॉयल्टी सेक्टर में भी विस्तार हुआ है। 13.4% किसानों को MSME को 30.22% ऋण दिया गया है। 521 करोड़ से ज्यादा का ऋण स्ट्रीट वेंडर्स को दिया जा चुका है।
विपक्ष आज सदन में राज्यपाल अभिभाषण पर कटौती प्रस्ताव लाएगा। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा, सरकार ने राज्यपाल से असफल योजनाओं का सफलतापूर्वक व्याख्यान करवाया हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इसकी घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि 2007 से 2023 तक साढे़ 13 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों का उल्लेख किया, लेकिन केवल 3 लाख करोड़ का निवेश अब तक मप्र की सरकार ने विधानसभा में जवाब में बताया है।
जानकारी के मुताबिक कल मध्यप्रदेश सरकार कल बजट पेश करेगी, इससे पहले आज शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल बीजेपी विधायक दल की बैठक लेंगे। बैठक में बजट सत्र को लेकर विधायकों से चर्चा होगी, सदन में विपक्ष को काउंटर करने की रणनीति बनेगी , और सभी विधायकों को बजट सत्र में कार्यवाही के दौरान पूरे समय मौजूद रहने को कहा जा सकता है।
Created On :   28 Feb 2023 5:11 PM IST