जेडीयू नेता नीतीश कुमार 8 वीं बार बने बिहार के मुखिया, तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

बिहार की बदलती सियासी हवा जेडीयू नेता नीतीश कुमार 8 वीं बार बने बिहार के मुखिया, तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली
हाईलाइट
  • सहयोगी पार्टी ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क,पटना। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।

नीतीश कुमार के एनडीए से गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी ने नीतीश के  खिलाफ धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। 

भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा नीतीश जी के साथी अच्छे नहीं हैं।..."अच्छा सिला दिया हम लोगों के प्यार का" ये तो बड़ी गलत बात है। जब भी मिले कभी आभास नहीं हुआ कि वे छोड़ कर जाएंगे। लोकसभा के चुनाव में 40 सीट भाजपा जीतेगी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि हम नीति और नियत के साथ चलते हैं, इनके मन में महत्वाकांक्षा सिर पर नाचने लगी। कुछ बहाना तो चाहिए...अगर हमें खत्म करना होता तो 43(JDU विधानसभा सीटें) और 74(भाजपा विधानसभा सीटें) की कोई तुलना थी क्या?

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा 2017 में नीतीश RJD से अलग हुए तो उन्होंने कहा कि RJD हमारे दल को तोड़ रही है, फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वे अलग हुए। कल भी यही कहा कि भाजपा JDU को तोड़ रही है। इससे समझ आता है कि ये सोची समझी साजिश है।  

RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मीडिया को बयान दिया कि  बिहार की नई सरकार ये सिर्फ सरकार शपथ नहीं लेने जा रही है बल्कि 2017 से लेकर 2020 तक के जनादेश की घर वापसी हो रही है। ये बहुत महत्वपूर्ण है ऐसे दौर में जब मौजूदा भाजपा ने ये तय कर लिया है कि लोकतांत्रिक मूल्यों को क्षत-विक्षत करना है। बिहार ने एक संदेश दिया है

एनडीए गठबंधन में नाराजगी, असहयोग, कहासुनी,आरोप -प्रत्यारोप के बाद आखिरकार बिहार की सियासी राजनीति ने विपक्षी दलों को एक साथ आने का मौका दे दिया है।  इसकी शुरूआत नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी के अलग होने और अपने पुराने साथी के साथ सरकार बनाने से की है।  जेडीयू ने बीजेपी से नाता तोड़कर आरजेडी के साथ फिर से सरकार बनाने का दावा पेश  किया है। आरजेडी और जेडीयू के साथ आ जाने के बाद आज बुधवार दोपहर दो बजे  नीतीश एक बार फिर शपथ लेंगे। नीतीश को कांग्रेस की भरपूर समर्थन मिल रहा है। नीतीश के दिए बयान के मुताबिक जेडीयू नेताओं ने बीजेपी पर जेडीयू को खत्म करने का आरोप लगाया है। 

8वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश
मार्च 2000
नवंबर 2005
नवंबर 2010
फरवरी 2015
नवंबर 2015
जुलाई 2017
नवंबर 2020
अगस्त 2022

 

बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद पाला बदलने पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने नीतीश पर सवाल देंगे, सांसद ने रविशंकर ने कहा मेरा सवाल है भ्रष्टाचार के गोद में नीतीश जी फिर से चले गए। उन्होंने 2017 में क्या कहा था? रेलवे भर्ती, मॉल, रेलवे होटल को रांची में बेचने के मामले में भारी घपला हुआ है। तेजस्वी ने कहा था कि मैं अपने वकील से बात करूंगा। क्या अब नीतीश जी को जबाव मिल गया?

 

 


 

Created On :   10 Aug 2022 2:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story