एमसीडी एग्जिट पोल में केजरीवाल ने मारी बाजी, बीजेपी को तगड़ा झटका, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक

Kejriwal won the exit polls, a blow to BJP, will BJPs dreams be shattered?
एमसीडी एग्जिट पोल में केजरीवाल ने मारी बाजी, बीजेपी को तगड़ा झटका, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक
एमसीडी चुनाव- 2022 एमसीडी एग्जिट पोल में केजरीवाल ने मारी बाजी, बीजेपी को तगड़ा झटका, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी में बीते रविवार को दिल्ली के एमसीडी चुनाव हुए, जिसमें 250 वार्ड पर मतदान हुआ। इस चुनाव में 250 वार्ड पर 1349 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। रविवार को 8 बजे से शुरू हुआ मतदान जो शाम के 5.30 बजे तक चली। हालांकि, इस निकाय चुनाव में मतदान को दौरान काफी सुस्ती देखा गया। इस बार राजधानी दिल्ली में कुल 50.47 फीसदी मतदान हुआ।

जबकि साल 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनावों में 53.55 फीसदी वोटिंग हुई थी। जो इस साल हुए चुनाव से करीब 3 फीसदी कम है, दिल्ली के नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि आखिर दिल्ली का रण कौन फतेह करता है? जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली नगर निगम के वोटिंग की गिनती 7 दिसंबर को होनी वाली है।

दिल्ली नगर निगम को लेकर इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया ने अपनी एग्जिट पोल जारी कर दिया है। जिसमे आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम पर कब्जा करती हुई नजर आ रही है। इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया की माने तो आप को नगर निगम की कुल 250 वार्डों में 149 से 171 सीटें मिलने की आसार हैं। वहीं भाजपा को  69-91 सीटें और कांग्रेस को महज 3-7 सीटें मिलते हुए एग्जिट पोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य को 5-9 सीटें मिल सकती है।

इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली के एमसीडी चुनाव में तकरीबन आम आदमी पार्टी को 46 फीसदी महिलाओं ने वोट किया। वहीं पुरूषों ने केजरीवाल की आप पार्टी को 40 फीसदी ने मतदान किया। एग्जिट पोल की माने तो इस चुनाव में भाजपा आप से पिछड़ती हुई नजर आ रही है। इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 34 फीसदी महिलाओं ने वोट किए और वहीं 36 फीसदी पुरूषों ने भाजपा पर भरोसा जताया है

हर क्षेत्र में आप का डंका

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में कुल 30 वार्ड आते हैं। एग्जिट पोल की माने तो कांग्रेस और अन्य इस क्षेत्र में अपना खाता तक नहीं खोल सकते है। वहीं इस क्षेत्र में आप को 20 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 10 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। वहीं पूर्वी दिल्ली के 35 वार्ड में से 22 पर आप और भाजपा को 14 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर मौजूदा समय में सांसद हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक नई दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में आम आदमी पार्टी जो भाजपा से बढ़त बना कर रखी है।

1349 प्रत्याशियों की किस्मत कैद हुई

हाल ही में दिल्ली नगर निगम में परिसीमन हुआ था। जिसके बाद से ये दिल्ली का पहला निकाय चुनाव था। जिसका 4 दिसंबर रविवार को मतदान हुआ। दिल्ली के अधिकारियों के मुताबिक निकाय चुनाव के लिए 13,638 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जिसमें लगभग 56 हजार से अधिक ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। दिल्ली के नगर निगम में करीब 1.45 करोड़ से अधिक वोर्टस थे। जिनमे से करीब आधे से थोड़े से ज्यादा मतदताओं ने मतदान किया।

दरअसल, दिल्ली नगर निगम चुनाव में प्रमुख पार्टियां बीजेपी, कांग्रेस व आप के अलावा 382 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनाव लड़ा है। इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, साथ ही जेडीयू के 23 उम्मीदवार भी चुनाव में खड़े हुए हैं। वहीं बसपा की ओर से 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक समय नगर निगम पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार 247 सीटों पर अपनी प्रत्याशी उतारी है। अब देखना होगा कि क्या ये एग्जिट पोल वाकई में सही साबित हो पाते हैं या नहीं। सारी तस्वीरें आगामी 7 दिसंबर को साफ हो जाएंगी।

 

 

Created On :   5 Dec 2022 4:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story