- Dainik Bhaskar Hindi
- Politics
- MP Political Drama: Congress-BJP workers scramble in Bhopal
दैनिक भास्कर हिंदी: MP Political Drama: भोपाल में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई, धारा 144 लागू, ग्वालियर में इमरती देवी के घर में लगी आग
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहा सियासी घमासान विधानसभा और कोर्ट से उतरकर अब सड़क पर उतरकर हाथापाई तक पहुंच गया है। बुधवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भाजपा कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की हो गई। यही नहीं इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया। इससे कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी लगी है। मौके पर पुलिस प्रशासन स्थिति संभाली और इलाके में धारा 144 लगाने के साथ भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच सेंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हबीबगंज थाने पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीएसपी भूपेंद्र सिंह हबीबगंज थाने पहुंचे और भाजपा के कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर घर जाने की अपील की। वहीं ग्वालियर में सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायक ईमरती देवी के घर पर आग लगने की सूचना मिली है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं को बेंगलुरु में हिरासत में लिए जाने के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पहले कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने नारेबाजी की और इसके बाद वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरीकेट्स लगाए गए थे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बैरीकेट्स को लांघते हुए भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ने लगे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के हाथ में झंडे-बैनर थे। कांग्रेस कार्यकर्ता जब भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ रहे थे, भाजपा के कार्यकर्ता सामने आ गए और दोनों के बीच हाथापाई और पथराव की स्थिति बन गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुझ पर लाठियों से हमला किया: कोठारी
भाजपा के वरिष्ठ नेता राहुल कोठारी ने आरोप लगाया है, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुझ पर लाठी से हमला किया है। इसका सबक भाजपा की ओर से कांग्रेस को सिखाया जाएगा। हमें भाजपा कार्यालय पर हमले की सूचना पहले ही मिल गई थी। इसकी सूचना प्रशासन को भी दी। प्रशासन की मिलीभगत से कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर आए और पथराव किया। यह सारा काम प्रशासन की मिलीभगत से हुआ है। इस कृत्य से भाजपा कार्यकर्ता रुकने वाले नहीं हैं। हम दमनकारी सरकार को हटाने का प्रण लेकर आगे बढ़ेंगे।
इमरती देवी के घर पर लगी आग, गैराज का सामान खाक
इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और मप्र राज्य सरकार में मंत्री रही इमरती देवी के ग्वालियर स्थित बंगले पर बुधवार को आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अधिकारी और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। बताया गया कि यह आग झांसी रोड पर स्थित सरकारी बंगले के गैराज में लगी। जानकारी के अनुसार आग के कारण गैराज में रखा सामान खाक हो गया है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
पूर्व सांसद संजर का आरोप- कांग्रेस विधायकों पर करवा रही हमला
इस बीच भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर ने हबीबगंज थाने के बाहर आरोप लगाते हुए मीडियाकर्मियों को बताया कि कांग्रेस छोड़ चुके विधायकों के घरों पर भी हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमरती देवी के घर में आग लगने की जानकारी मिली है। यदि ऐसी स्थिति कांग्रेस कर रही है तो पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने का सवाल है, हमें कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन, हाथों डंडे व हथियार लेकर, योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यहां आना और भाजपा कार्यकर्ताओं पर सीधे डंडे बरसाना किस बात की ओर इंगित करता है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पूरी तरह से बोखला चुकी है और हताशा की स्थिति में है। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष चार से पांच घायल कार्यकर्ताओं के साथ हबीबगंज थाने में मौजूद हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जो भी आपराधिक तत्व आए थे उनके वीडियो बनाए गए हैं। इसी आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: MP Politics: राज्यपाल से बोले कमलनाथ- विधायकों के बंधन मुक्त होने पर ही फ्लोर टेस्ट का औचित्य
दैनिक भास्कर हिंदी: मप्र की सियासत में अब कोरोना भी निभाएगा किरदार
दैनिक भास्कर हिंदी: MP Politics: सिंधिया पर बोले दिग्विजय- महाराज से नहीं थी ऐसी उम्मीद, पार्टी और गांधी परिवार को दिया धोखा
दैनिक भास्कर हिंदी: MP Political Crisis: पूर्व सीएम शिवराज का आरोप, भोपाल में सिंधिया पर हुआ जानलेवा हमला, काफिले पर भी पत्थर बरसाए गए
दैनिक भास्कर हिंदी: MP Political Drama: कांग्रेस के बागी विधायक बेंगलुरू से दिल्ली के लिए निकले