योगी सरकार पर प्रियंका का निशाना, अपराध के मामलों में यूपी आगे

Priyankas target on Yogi government, UP ahead in crime cases
योगी सरकार पर प्रियंका का निशाना, अपराध के मामलों में यूपी आगे
प्रियंका गांधी के तेवर योगी सरकार पर प्रियंका का निशाना, अपराध के मामलों में यूपी आगे
हाईलाइट
  • प्रियंका ने ट्वीट कर योगी को घेरा
  • योगी सरकार पर प्रियंका का निशाना


डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आगामी 2022 विधान सभा चुनाव यूपी में जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। यूपी में राजनीतिक माहौल गरमा सा गया है। राजनैतिक पार्टियों में जुबानी जंग जारी है, उसी की कड़ी में शुक्रवार को प्रियंका गांधी योगी सरकार के खिलाफ खूब बरसीं। उन्होंने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यूपी अपराध के मामलों में यूपी टॉप पर है।

 

प्रियंका ने ट्वीट कर योगी को घेरा

आप को बता दें कि शनिवार को कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट कर लिखा है कि यूपी में महिलाओं व दलितों के खिलाफ अपराध, हत्या व अपहरण के मामलों में और हिंसक अपराधों के मामले में उप्र टॉप पर है। हाल ही में आयें एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी योगी सरकार पर हमलावर दिखी। बता दें कि NCRB की रिपोर्ट 2020 में बताया गया है कि यूपी में सबसे ज्यादा हत्या के केस दर्ज किए हैं। जिसको लेकर प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार की उन बयानों पर तंज कसा है। जिसमें सरकार हमेशा कहती आई है कि यूपी अपराध मुक्त है और महिलाएं सुरक्षित है।

 

 

Created On :   18 Sep 2021 11:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story