रामपुर सीट पर बीजेपी के घनश्याम लोधी जीते, दिल्ली की राजेंद्र नगर विस सीट पर आप के दुर्गेश ने जीत दर्ज की

BJPs Ghanshyam Lodhi wins Rampur seat, AAPs Durgesh wins from Delhis Rajendra Nagar
रामपुर सीट पर बीजेपी के घनश्याम लोधी जीते, दिल्ली की राजेंद्र नगर विस सीट पर आप के दुर्गेश ने जीत दर्ज की
उपचुनाव 2022 लाइव अपडेट रामपुर सीट पर बीजेपी के घनश्याम लोधी जीते, दिल्ली की राजेंद्र नगर विस सीट पर आप के दुर्गेश ने जीत दर्ज की
हाईलाइट
  • उपचुनाव के परिणामों की जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, आनंद जोनवार। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट  पर आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने जीत दर्ज की । आप कार्यकर्ताओं में खुशी

यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के घनश्याम लोधी ने जीत दर्ज की। 

त्रिपुरा की  अगरतला सीट से कांग्रेस आगे चल रही हैं, वहीं बीजेपी तीन सीटों पर  जुबराजनगर, सूरमा,  टाउन बारदोवाली पर आगे चल रही हैं। 

रामपुर और आजमगढ़ दोनों ही सीटों से सपा आगे

रामपुर में सपा तो आजमगढ़ में भाजपा आगे, संगरूर में पिछड़ी आप

 दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आप पार्टी  1300 वोटों से आगे

आजमगढ़ से बीजेपी कैंडिडेंट दिनेश लाल यादव निरहुआ 647 मतों से आगे
रामपुर में सपा उम्मीदवार असीम रजा 5894 वोटों से आगे
संगरूर से सिमरनजीत सिंह मान 2061 वोटों से आगे 

संगरूर लोकसभा उपचुनाव परिणाम : भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार SAD (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं, AAP के गुरमेल सिंह पीछे चल रहे हैं।

तीन लोकसभा सीटों के साथ देश के चार राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रूझान आना शुरू हो गए हैं। उपचुनाव के परिणामों से जुड़ी हर जानकारी देखिए यहां ...

वहीं पंजाव की संगरूर सीट सांसद भगवंत मान के विधायक निर्वाचित होने के साथ सीएम बनने के बाद खाली हुई। 2014 और 2019 में  दो बार मान यहां से सांसद बने। आप के लिए यह चुनाव सीएम की साख सम्मान और लोकप्रियता के तौर पर देखा जा रहा हैं। सीएम बनने के बाद मान पर पंजाब में कानूनी की बिगड़ती व्यवस्था का आरोप लगा हैं।। 

रामपुर और आजमगढ़ सीटों पर दांव पर लगी सपा की साख
समाजवादी चीफ अखिलेश यादव और सपा नेता आजम खान के उत्तरप्रदेश  विधानसभा चुनाव में निर्वाचित होने  के बाद दोनों के इस्तीफे  से आजमगढ़ और रामपुर की लोकसभा सीट खाली हुई थी, जिन पर अब उपचुनाव हो रहा हैं। दोनों ही सीटों को सपा का गढ़ माना जाता हैं।  

आजमगढ़ सीट पर भाजपा की ओर से भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’  प्रत्याशी थे, एसपी ने धर्मेंद्र यादव  और बीएसपी ने शाह आलम ऊर्फ गुड्डू जमाली को उपचुनावी मैदान में उतारा ।

रामपुर सीट पर बीएसपी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया, यहां से भाजपा ने घनश्याम सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। सपा ने आसिम रजा को मैदान में उतारा जो आजम खान के चेहते  माने जाते हैं इसी के चलते सपा ने रजा पर दांव खेला है।

लोकसभा सीट
आजमगढ़  
रामपुर    
संगरूर    

उत्तरप्रदेश की आजमगढ़ ,रामपुर और पंजाब की संगरूर तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए  थे,

वहीं  विधानसभा सीटों की बात की जाए तो दिल्ली की एक सीट राजेंद्र नगर , झारखंड की मांडर, आंध्रप्रदेश की आत्माकुरू सीटे के साथ त्रिपुरा की चार सीट जुबराजनगर, अगरतला , सूरमा और टाउन बारदोवाली सीट पर उपचुनाव हुए थे., जिनके नतीजे आज आएंगे, वोटों की गिनती शुरू हो गई हैं। 

विधानसभा क्षेत्र   

अगरतला (त्रिपुरा)    
जुबराजनगर (त्रिपुरा)    
सूरमा (त्रिपुरा)    
टाउन बारदोवाली (त्रिपुरा) 
राजेंद्र नगर (दिल्‍ली)    
मांडर (झारखंड)    
आत्माकुरु (आंध्र प्रदेश)    
   

 

 

 

Created On :   26 Jun 2022 3:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story