पेगासस के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Trinamool Congress issues breach of privilege notice against Union Minister on Pegasus issue
पेगासस के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
नई दिल्ली पेगासस के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेगासस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को सदन में घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। कांग्रेस के बाद अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भी पेगासस मामले में सरकार पर सदन और सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने पेगासस मामले में सदन को गुमराह करने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबर का हवाला देते हुए तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पर सदन के साथ -साथ सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने और देश के लोगों से झूठ बोलने का आरोप लगाया।

(आईएएनएस)

Created On :   31 Jan 2022 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story