पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले ममता को एक और झटका, पूर्व विधायक दिनेश त्रिवेदी BJP में शामिल, TMC विधायक सोनाली गुहा ने भी दिए संकेत

West Bengal: Former MLA Dinesh Trivedi joins BJP
पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले ममता को एक और झटका, पूर्व विधायक दिनेश त्रिवेदी BJP में शामिल, TMC विधायक सोनाली गुहा ने भी दिए संकेत
पश्चिम बंगाल: चुनाव से पहले ममता को एक और झटका, पूर्व विधायक दिनेश त्रिवेदी BJP में शामिल, TMC विधायक सोनाली गुहा ने भी दिए संकेत

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता मुखर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक विधायक और नेता तृणमूल कांग्रेस (TMC) का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। शनिवार (6 मार्च) को TMC के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी।

त्रिवेदी को ममता का बेहद करीबी नेता माना जाता है। उन्होंने 12 फरवरी को बजट सत्र के दौरान खुद के इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। वह पिछले 2 महीने से तृणमूल कांग्रेस से दूरी बनाकर चल रहे थे। TMC ने त्रिवेदी के फैसले को पार्टी और जनता के साथ विश्वासघात बताया था।

‘खेला’ खेलते-खेलते ममता अपने आदर्श भूलीं : त्रिवेदी
भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस को नकार दिया है। राज्य की जनता तरक्की चाहती है, वो हिंसा और भ्रष्टाचार नहीं चाहती। राजनीति कोई ‘खेला’ नहीं होता, ये एक गंभीर चीज है। खेलते-खेलते वो (ममता बनर्जी) आदर्श भूल गई हैं।

पूर्व विधायक के अलावा टीवी एक्टर भी बीजेपी में शामिल हुए
भाजपा में त्रिवेदी के अलावा शनिवार को कई नेता और अभिनेता भी शामिल हुए हैं। एक्टर्स में पूर्व विधायक दीपाली साहा-सोनमुखी, TMC छात्र परिषद के राज्य सचिव कनिष्क मजूमदार, टीवी अभिनेता राहुल चक्रवर्ती, बंगाली टीवी अभिनेता और TMC नेता गौतम देब की भतीजी देबाश्री भट्टाचार्य भाजपा में शामिल हुए। वहीं नेताओं में TMCP युवा नेता सौरव रॉयचौधरी, सयान मुखर्जी, सुभंकर और एक अन्य व्यक्ति आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा गौर गंगा विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर गोपाल चंद्र कृष्ण, असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश विश्वास समेत कुछ अन्य प्रोफेसर भी बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी में आयुर्वेदिक डॉक्टर भी शामिल हुए हैं।

TMC विधायक सोनाली गुहा बीजेपी में होंगी शामिल
तृणमूल कांग्रेस से BJP में जाने वाले विधायकों में एक नाम और जुड़ सकता है। साउथ 24 परगना की सतगछिया सीट से विधायक सोनाली गुहा ने भाजपा में जाने के संकेत दिए हैं। वे ममता की करीबी हैं और 4 बार से विधायक हैं। सोनाली गुहा ने कहा कि अगर ममता दीदी मुझे छोड़ सकती हैं तो मैं क्यों नहीं? मैंने मुकुल रॉय को फोन किया और कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी, लेकिन एक सम्मानजनक पद चाहिए। वह इस पर राजी हैं। मैं बीजेपी में जरूर शामिल होऊंगी। बता दें कि सोनाली को बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए TMC की उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

खबर में खास

  • बीते कई महीनों से TMC नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। 
  • 19 दिसंबर को ममता सरकार में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी से इसकी शुरुआत हुई थी। 
  • शुभेंदु के साथ सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 विधायक भाजपा में ज्वॉइन की थी। इनमें 5 विधायक तृणमूल के ही थे।
  • 21 जनवरी को शांतिपुर से विधायक अरिंदम भट्‌टाचार्य ने BJP ज्वाइन की। 
  • 30 जनवरी को पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी, विधायक बैशाली डालमिया और प्रबीर घोषाल भाजपा में शामिल हुए। 
  • 2 फरवरी को डायमंड हार्बर से विधायक दीपक हल्दर ने BJP ज्वाइन की।
  • 2 मार्च को पांडेश्वर से विधायक जितेंद्र तिवारी ने भाजपा का दामा।

बंगाल में 8 फेज में चुनाव
पश्चिम बंगाल में इस बार 8 फेज में वोटिंग होगी। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होनी है। काउंटिंग 2 मई को की जाएगी।

 

Created On :   6 March 2021 5:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story