लोकसभा चुनाव 2024: लालू यादव के परिवार पर नीतीश कुमार का तीखा हमला, पूछा इतने बच्चे आखिर कौन पैदा करता है?

लालू यादव के परिवार पर नीतीश कुमार का तीखा हमला, पूछा इतने बच्चे आखिर कौन पैदा करता है?
  • नीतीश कुमार ने लालू यादव पर साधा निशाना
  • इतने बच्चे आखिर कौन पैदा करता है?- नीतीश कुमार
  • शिक्षा, सड़क, अस्पताल से लेकर कई काम किए- नीतीश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राज्य के कटिहार में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू परिवार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार में लालू यादव के शासनकाल की तुलना जंगलराज से की। सीएम नीतीश ने लालू यादव पर परिवारवाद को लेकर भी तंज कसा।

इतना बच्चा कोई पैदा करता है- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा, "आजकल कुछ लोग सब कुछ दावा करते हैं। जब उन्हें (लालू यादव) हटाया गया तो उन्होंने अपनी पत्नी (राबड़ी देवी) को नियुक्त किया। अब उनके बच्चे हैं। 'अब पैदा तो बहुत कर दिया। इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को, बाल बच्चा'? अब उन्होंने (लालू यादव) ने अपने 2 बेटे, बेटियों को भी राजनीतिक काम पर लगा दिया है। वे हर जगह कुछ न कुछ कहते रहते हैं। वे पुरानी बातें भूल जाते हैं, इसलिए मैं सभी को बताना चाहता हूं कि पहले कोई भी काम नहीं हो पाता था।"

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि पहले कहीं कहीं पढ़ाई होती थी। लेकिन अब सभी जगह पर पढ़ाई होती है। पहले मुश्किल से लोग 5वीं क्लास तक पढ़ पाते थे और आगे भी नहीं बढ़ पाते थे। उस समय शिक्षा के क्षेत्र में हालात काफी खराब थी। हमारी सरकार आई और हमने लड़के-लड़कियों को पोशाक योजना के तहत पोशाक दिया। साथ ही, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाई। शिक्षा, सड़क, अस्पताल से लेकर कई काम किए।

मुस्लिमों को छला है- नीतीश कुमार

सीएम नीतीश ने कहा कि उन्होंने (आरजेडी) ने मुस्लिम के लिए क्या किया है? केवल मुस्लिम को छला है। पहले कितना झगड़ा होता था। यह किसी से नहीं छिपा है। गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान लालू परिवार पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। बता दें कि, लालू यादव नौ बच्चों के पिता हैं। जिसमें सात बेटी (मीसा भारती , रोहिणी आचार्य, चंदा सिंह, रागिनी यादव, हेमा यादव, अनुष्का राव, राजलक्ष्मी सिंह) और दो बेटे (तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव) शामिल हैं।

Created On :   20 April 2024 11:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story