Amit Shah On Indus Water Treaty: पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि बहाल करने पर अमित शाह का स्पष्ट जवाब, कहा- 'अब बहाल नहीं किया जाएगा'

पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि बहाल करने पर अमित शाह का स्पष्ट जवाब, कहा- अब बहाल नहीं किया जाएगा
  • केंद्रीय मंत्री अमित शाह से किया गया सिंधु जल संधि को बहाल करने पर सवाल
  • अमित शाह ने दिया करारा जवाब
  • अमित शाह ने बताया कि अब बहाल करना मुश्किल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कहा है कि, भारत ने सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने का फैसला स्थायी तौर पर लिया गया था। अब ये संधि बहाल नहीं की जाएगी। उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, पाकिस्तान ने इस समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है। इस वजह से ही अब उनको वो पानी नहीं मिला करेगा जो उनको पहले मिलता था।

अमित शाह ने क्या कहा?

अमित शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए हुए इंटरव्यू में कहा है कि, नहीं, ये संधि कभी बहाल नहीं होगी। अंतर्राष्ट्रीय संधियों को एक तरफ से रद्द करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। लेकिन हमें इसको निलंबित करने का अधिकार था तो हमने ये फैसला ले लिया। उन्होंने आगे बताया कि, ये संधि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति के साथ प्रगति के उद्देश्य से लाई गई थी। लेकिन जब इसकी सारी शर्तों का उल्लंघन हो रहा है तो उसका मान ही खत्म हो गया है।

क्यों रद्द की गई थी सिंधु जल संधि?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे। इस हमले में 26 लगों की जानें गई थीं, जिससे भारत में लोग गुस्से के साथ-साथ काफी मायूस हो गए थे। इसके बाद ही भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तुरंत ही सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के साथ-साथ कई और फैसले लिए गए थे। जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजना, पाकिस्तान का पासपोर्ट रद्द करना, अटारी और वाघा बॉर्ड बंद करना जैसे कई अन्य फैसले शामिल हैं।

पहलगाम हमले की अमित शाह ने की निंदा

पहलगाम में हुए हमले की निंदा करते हुए अमित शाह ने कहा कि, ये कश्मीर में शांति को भंग करने और युवाओं को भटकाने की साजिश थी। उनका कहना है कि, पहलगाम हमला जानबूझकर करवाया गया है, जिससे कश्मीर में टूरिज्म पर रोक लगा जा सके। आगे कहा कि, अब घाटी के लोग विकास के रास्ते पहले से भी कहीं ज्यादा भारत के साथ खड़े हैं।

Created On :   21 Jun 2025 4:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story