मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण: पश्चिम बंगाल में बाबर के नाम पर मस्जिद बनेगी तो विरोध होगा -बीजेपी

पश्चिम बंगाल में बाबर के नाम पर मस्जिद बनेगी तो विरोध होगा -बीजेपी
हिंदू मंदिर बनाए और मुसलमान मस्जिद बनाए, कोई परेशानी की बात नहीं ,लेकिन बाबर का नाम नहीं लिखने दूंगा- सुवेंदु अधिकारी

डिजिटल डेस्क, ईस्ट मिदनापुर। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा हिंदू मंदिर बनाए और मुसलमान मस्जिद बनाए, इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है लेकिन बाबर का नाम लिखने नहीं दूंगा। बंगाल की जनता भाजपा को लाई है। बाबर एक बाहरी मुगल था जो हमारे देश में लूट मचाने के लिए आया था, आने वाले दिनों में बंगाल में भाजपा बाबर का नाम हटाने का काम करे।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा यह देश राम भक्तों का है श्री कृष्ण भगवान, शिव भक्तों का है बाबर के भक्तों का नहीं है मस्जिद बनाने का विरोध नहीं है लेकिन बाबर के नाम पर मस्जिद बनेगी तो विरोध होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण पर कहा,'मस्जिद निर्माण से किसी को दिक्कत नहीं है लेकिन किसी लुटेरे के नाम पर मस्जिद बनाएंगे, किसी आक्रांता के नाम पर, भारत विरोधी मानसिकता के साथ अगर कोई इस प्रकार की हरकत करेगा तो वो कतई बर्दाश्त नहीं होना चाहिए और बंगाल की जनता भी बर्दाश्त नहीं करेगी और देश भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

Created On :   12 Feb 2026 5:17 PM IST

Tags

Next Story