विशेष सत्र: राज्यसभा और लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, खड़गे बोले- ओबीसी महिलाओं को मिले आरक्षण

- नए सदन में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही
- पुराने संसद भवन में ग्रुप फोटो का हुआ आयोजन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के इतिहास में आज का दिन एतिहासिक होने जा रहा है। 18 जनवरी 1927 को पुरानी संसद बिल्डिंग बनकर तैयार हुई और आज 19 सितंबर को इसकी विदाई हो रही है। नए संसद भवन में आज से विशेष सत्र की शुरुआत होने जा रही है। पुरानी संसद में सुबह 9:30 बजे लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की ज्वॉइंट फोटो शूट हुआ। ग्रुप में तीन अलग-अलग फोटो ली गई। पहली फोटो में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य तो दूसरे फोटो में सभी राज्यसभा सदस्य मौजदू रहें। तीसरी फोटो में सिर्फ लोकसभा के सदस्य रहे। सुबह 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी संसद के सेंट्रल हॉल पहुंचेंगे।
Live Updates
- 19 Sep 2023 10:27 AM GMT
कल के लिए स्थगित हुए राज्यसभा
राज्यसभा कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
- 19 Sep 2023 10:12 AM GMT
खड़गे ने सरकार पर उठाया सवाल
महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वे हमें श्रेय नहीं देते लेकिन मैं उनके ध्यान में लाना चाहता हूं कि महिला आरक्षण विधेयक 2010 में पहले ही पारित हो चुका था लेकिन इसे रोक दिया गया था।"
- 19 Sep 2023 9:28 AM GMT
राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन
राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हो रहा है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, आज का दिन बेहद ही खास और ऐतिहासिक है। यह सदन लोगों के हित में काम करने के लिए हमेशा से आगे रहेगा।
- 19 Sep 2023 9:17 AM GMT
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही 20 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई।
- 19 Sep 2023 9:15 AM GMT
दिल्ली में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल पर कहा, "यह बिल महिला सशक्तिकरण के संबंध में है। इसके माध्यम से संविधान के अनुच्छेद 239AA में संशोधन करके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) दिल्ली में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित की जाएंगी। अनुच्छेद 330A लोक सभा में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए सीटों का आरक्षण है।"
- 19 Sep 2023 9:03 AM GMT
लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 82
लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन मेघावल ने जानकारी दी कि अभी मौजूदा समय में लोकसभा में 82 महिला सांसद हैं।
- 19 Sep 2023 9:00 AM GMT
महिलाओं के हित में महिला आरक्षण बिल
महिला आरक्षण बिल अगर लोकसभा एवं राज्यसभा से पास हो जाता है तो इससे सीधे तौर पर महिलाओं को फायदा मिलेगा। लोकसभा एवं राज्यों के विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीट आरक्षित हो जाएंगे।
- 19 Sep 2023 8:52 AM GMT
ये बिल महिलाओं को सशक्त बनाएगी- कानून मंत्री
अर्जुन मेघावल ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश करते हुए कहा कि, लोकसभा में 33 फीसदी महिलाओं को लाभ मिलेगा। साथ ही दिल्ली विधानसभा में भी इस आरक्षण से महिलाओं को पूरा लाभ मिलेगा, इस बिल से महिलाएं सशक्त होंगी। मेघावल ने कहा कि, इस बिल से लोकसभा में 181 सीट महिलाओं के लिए रिर्जव होगी।
- 19 Sep 2023 8:45 AM GMT
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघावल ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया है। मेघवाल ने बिल पेश करते हुए कहा कि, इस बिल से महिला सशक्त और आत्मनिर्भर बनेंगी।
- 19 Sep 2023 8:41 AM GMT
लोकसभा में बीजेपी सांसदों का हंगामा
लोकसभा में विपक्ष की ओर से अधीर रंजन चौधरी बोल रहे हैं। अधीर ने कहा कि इंडिया और भारत में कोई अंतर नहीं है। दोनों एक ही समान हैं। अधीर के बयान पर बीजेपी सांसदों ने लोकसभा में जबरदस्त हंगामा किया।
Created On :   19 Sep 2023 4:21 AM GMT