लोकसभा चुनाव 2024: '17 साल बनाम 17 महीने के कार्यकाल पर वोट देगी जनता', तेजस्वी यादव ने NDA पर साधा निशाना

17 साल बनाम 17 महीने के कार्यकाल पर वोट देगी जनता, तेजस्वी यादव ने NDA पर साधा निशाना
  • देशभर में 19 अप्रैल से शुरू होंगे लोकसभा चुनाव
  • 1 जून को अंतिम चरण की वोटिंग
  • 4 जून को नतीजे होंगे घोषित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बीच लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार पर बिहार के साथ पक्षपात करने का भी आरोप लगाया है।

तेजस्वी ने बीजेपी पर साधा निशाना

दरअसल, तेजस्वी यादव रविवार को मुंबई में राहुल गांधी से मिलने जा रहे हैं। आज दोपहर में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो गई है। हमारी पूरी तैयारी है। बिहार इस बार चौंकाने वाले परिणाम देगा। मैं चौंकाने वाला इस लिए कह रहा हूं क्योंकि लोगों ने 2 चीजें देखी है 17 साल बनाम 17 महीने। दूसरा ये है कि केंद्र सरकार ने 10 साल में बिहार के लिए क्या किया? बिहार को ना विशेष पैकेज मिला, भाजपा की सरकार ने कोई भी काम नहीं किया। इसकी निंदा मुख्यमंत्री और उनके अन्य मंत्रियों ने भी की है। भाजपा में जाते ही CM नीतीश कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। मैं उनकी मजबूरियों को समझ रहा हूं कि समझौता करना पड़ता है।"

पेपर लीक पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा, "17 महीने में कोई पेपर लीक हुआ था क्या? इसी को असल माफिया राज कहते हैं। अद्भुत है कि सरकार बदलते ही एडमिट कार्ड के पीछे उत्तर लिखे हैं। देश में ऐसा कहीं नहीं हुआ। कुछ लोग माफिया राज खत्म करने की बात करते हैं लेकिन हकीकत में क्या हो रहा है। 70 दिनों में 2 लाख से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र हमने बांटा एक पेपर लीक हुआ हो तो बता दें। इनका राज आते ही फिर से पेपर लीक शुरू हो गया है।"

तेजस्वी का दिमाग खराब है- डिप्टी सीएम

राजद नेता तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि भाजपा BPSC पेपर लीक में शामिल है, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "क्या उनका (तेजस्वी यादव) दिमाग खराब हो गया है? यह राजद नहीं है। हर चीज की जांच की जा रही है। देश जानता है कि लालू यादव के राज में BPSC अध्यक्षों को जेल भेजा जाता था। जो लोग इसमें (पेपर लीक) शामिल हैं, वे युवा नहीं बल्कि अपराधी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।''

Created On :   17 March 2024 11:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story