Rahul Gandhi New Bungalow: जन्मदिन पर नए घर में शिफ्ट हुआ राहुल गांधी, अब 10 जनपथ की जगह सुनहरी बाग रोड में बने टाइप-8 बंगला होगा नया ठिकाना

जन्मदिन पर नए घर में शिफ्ट हुआ राहुल गांधी, अब 10 जनपथ की जगह सुनहरी बाग रोड में बने टाइप-8 बंगला होगा नया ठिकाना
  • 19 जून को राहुल गांधी ने मनाया 55वां जन्मदिन
  • सुनहरी बाग रोड में बने टाइप-8 बंगले में सामान किया शिफ्ट
  • मीटिंग्स, मीडिया कॉन्फ्रेंस और सियासी गतिविधियों के लिए पर्याप्त है जगह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आज 55वां जन्मदिन है। आज ही राहुल ने सुनहरी बाग रोड में बने टाइप-8 बंगले में अपना सामान शिफ्ट करना शुरू कर दिया है, जो कि उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आवंटित किया गया है।

मिले थे तीन ऑप्शन

संसदीय आवास समिति ने राहुल को तीन ऑप्शन दिए थे, जो कि 5 सुनहरी बाग रोड, 7 मोतीलाल नेहरू मार्ग और 3 कृष्णा मेनन मार्ग थे। इसमें से राहुल ने सुनहरी बाग का चुनाव किया। इससे पहले राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रहते हैं। इससे पहले 2023 में उन्होंने 12 तुगलक लेन का बंगला खाली किया था। वह वहां 19 साल से रह रहे थे। बीच में सांसदी जाने के बाद उन्होंने बंगला खाली कर दिया था।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से कुछ दिन पहले राहुल गांधी उस बंगले में रहना शुरू कर देंगे।

लुटियंस जोन में है बंगला

राहुल गांधी को जो बंगला आवंटित हुआ है वह लुटियंस जोन में स्थित है। यहां देश के कई बड़े राजनेताओं, मंत्रियों और जजों के बंगले होते हैं। यह बंगाल इससे पहले कैबिनेट मंत्रियों या आयोग के प्रमुखों को आवंटित हुआ है। हाई सिक्योरिटी एरिया में स्थित इस बंगले का एरिया 2000 से 3000 वर्ग मीटर के आसपास है। बंगले में 4 से 5 बड़े बेडरूम और दफ्तर शामिल हैं। इसके साथ ही यहां मीटिंग हॉल, प्राइवेट लॉन, सुरक्षा कर्मी कक्ष, स्टाफ क्वार्टर और कार पार्किंग भी मौजूद है।

इस बंगले में मीटिंग्स, मीडिया कॉन्फ्रेंस और सियासी गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह है जो कि विपक्ष के नेता होन के नाते राहुल गांधी की जरूरतों के मुताबिक है।

बता दें कि मार्च 2023 में सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि उनको जमानत मिल गई थी। सजा के ऐलान के बाद एक बाद राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। 27 मार्च 2023 को उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसके बाद उन्होंने बंगला खाली कर दिया था और अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में शिफ्ट हो गए थे।

Created On :   19 Jun 2025 10:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story