बजट सत्र 2026: राहुल गांधी की चिट्ठी पर बोले आरजेडी नेता मनोज कुमार झा, चिंता का विषय

राहुल गांधी की चिट्ठी पर बोले आरजेडी नेता मनोज कुमार झा, चिंता का विषय
आरजेडी नेता ने कहा व्यवस्थाएं बिगड़ जाती हैं तो उनको संभालने में सदियां लग जाती हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी ने सदन प्रमुख ओम बिरला को एक चिट्ठी लिखी है, इस चिट्ठी पर सियासत गरमाई हुई है। पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे है। RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, क्या उन्होंने राहुल गांधी जो चिट्ठी में लिखा, क्या वो हकीकत नहीं है, क्या वो चिंता का विषय नहीं होना चाहिए था? हमेशा तो वो सरकार में नहीं रहेंगे लेकिन अगर व्यवस्थाएं बिगड़ जाती हैं तो उनको संभालने में सदियां लग जाती हैं।

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कहा उनके व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है। इस तरह का व्यवहार अगर एक सांसद करें तो बहुत शर्मनाक है।

सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज जिस तरह से संसद में विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है। अगर विपक्ष चाह है कि USA के साथ जो डील हुई है उसपर बात होनी चाहिए, कृषि और डेयरी उत्पाद का आयात आप जीरो टैरिफ पर कर रहें, आपने ऐसे कदम क्यों उठाया है। अगर हम रूस से सस्ता पेट्रोल ले रहे थे वो क्यों बंद हो रहा है।

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा विपक्ष का जनाधार घट गया है। लोग उनके साथ नहीं हैं,देश के डिफेंस के बारे में किसी तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए...लोगों को मालूम है कि इनका इसके पीछे क्या इरादा है।

Created On :   4 Feb 2026 12:53 PM IST

Tags

Next Story