लोकसभा चुनाव 2024: अकाली दल से निष्कासित रविकरण सिंह काहलों ने थामा भाजपा का दामन

अकाली दल से निष्कासित रविकरण सिंह काहलों ने थामा भाजपा का दामन
  • 2002 में हार गए थे चुनाव
  • पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का करीबी
  • बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच में पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित किए जाने के एक दिन बाद रविकरण सिंह काहलों बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। बीजेपी में रविकरण सिंह के शामिल होने को प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने स्वागत किया है।

वह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिवंगत निर्मल सिंह काहलों के बेटे हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच रविकरण सिंह के बीजेपी में शामिल होने को शिअद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उन्हें अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की सहमति से पार्टी ने निष्काषित किया गया था। उन्हें और रवि को पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का करीबी माना जाता था।

रविकरण सिंह काहलो ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में डेरा बाबा नानक सीट से चुनाव हार गए थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने के चलते सुखबीर सिंह बादल ने काहलों को बुधवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से उन्हें बाहर निकाला गया है। आपको बता दें मीडिया में पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं थी कि रविकरण बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को इसके संकेत भी दे दिए थे। बीजेपी में शामिल होने से पहले उनके आप पार्टी में जाने की चर्चा भी तेज थी।

Created On :   16 May 2024 2:05 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story