Bihar News: आरजेडी नेता राबड़ी देवी सरकारी आवास को खाली ना करने पर अड़ीं, कहा चाहे फोर्स बुला ले

आरजेडी नेता राबड़ी देवी सरकारी आवास को खाली ना करने पर अड़ीं, कहा चाहे फोर्स बुला ले
RJD नेता ने कहा वे जगह खाली कराने के लिए फोर्स बुला सकते हैं लेकिन मैं जगह खाली नहीं करूंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा जन प्रतिनिधियों को सरकार बनाए नियमों का पालन करना चाहिए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बिहार में बंगला खाली की राजनीति तूल पकड़ती जा रही है। आरजेडी नेता राबड़ी देवी आवंटित सरकारी आवास को खाली ना करने पर अड़ी हुई है। RJD नेता ने कहा वे जगह खाली कराने के लिए फोर्स बुला सकते हैं लेकिन मैं जगह खाली नहीं करूंगी।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मीडिया से RJD नेता राबड़ी देवी को बिहार सरकार के नोटिस पर कहा सरकार ने नियम बनाए हैं, और सभी को उनका पालन करना चाहिए, खास तौर पर जन प्रतिनिधियों को।

इसे लेकर JDU नेता नीरज कुमार ने एएनआई से कहा राबड़ी देवी विपक्ष की नेता हैं और 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास उनके लिए सुविधादेय नहीं है, तीन नोटिस जारी होने के बाद अब मकान खाली करने का आदेश दिया गया है लेकिन ऐसे लोगों को, जिनके पास शानदार किला है, वैकल्पिक मकान है, अपनी हठधर्मिता नहीं दिखानी चाहिए। अगर हठधर्मिता दिखाई गई तो इसे अराजकता फैलाने की एक राजनीतिक कोशिश मानी जाएगी

आपको बता दें सरकार ने RJD नेता व पूर्व सीएम राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी हुआ। राबड़ी देवी को आवंटित10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास अब बिहार सरकार में पशु, मत्स्य एवं डेयरी संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story