बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर इंडिया गठबंधन की हुई बैठक, डबल इंजन की सरकार पर साधा निशाना

राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर इंडिया गठबंधन की हुई बैठक, डबल इंजन की सरकार पर साधा निशाना
  • आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर इंडिया गठबंधन समन्वय समिति की बैठक
  • रणनीति, जनसरोकार और साझा दृष्टिकोण पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद
  • बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, गठबंधन हर मुद्दे पर मजबूती से आगे बढ़ रहा हैं

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ महीने ही बाकी है। आगामी चुनाव की रणनीतियों को लेकर इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति एवं विभिन्न उप समितियों की राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक हुई। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति, जनसरोकार और साझा दृष्टिकोण पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। हमारा लक्ष्य साफ़ है — लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की सुरक्षा और प्रदेश के भविष्य को एक नई दिशा देना। हर राज्य, हर वर्ग और हर आवाज़ को साथ लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता राजेश राम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी।

INDIA ब्लॉक की बैठक पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "हम उन सभी विषयों पर चर्चा करेंगे जिन पर प्रगति हुई है। हमें विश्वास है कि हम फिर से बेहतर प्रगति करेंगे। सीट शेयरिंग होनी है, हालांकि, आप जो सुन रहे हैं वह सच नहीं है, सच्चाई यह है कि हम बहुत तेज़ गति से आगे बढ़ रहे हैं और हम हर मुद्दे पर अपने गठबंधन को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं

आरजेडी नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा आज INDIA गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक हुई है और महत्वपूर्ण चर्चाएं की गई हैं। मौजूदा बिहार सरकार डबल इंजन की बात करती है, इनका एक इंजन अपराध में लगा है और दूसरा इंजन भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। तेजस्वी ने आगे कहा आने वाले कुछ दिनों में हम महागठबंधन के सभी साथी जनता के बीच जाएंगे। हम रैली भी करेंगे , बिहार की जनता के अधिकार को लेकर या जिस प्रकार से वोटर के नाम को काटा जा रहा है, इन बिंदुओं को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे और इस यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। हम जनता के बीच जाकर अपने हर मुद्दे को स्पष्ट रखेंगे। पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई में बिहार सबसे पीछे है और पलायन, गरीबी, बेरोजगारी में बिहार सबसे आगे है। हम सभी मुद्दों को साझा करेंगे।

Created On :   30 July 2025 5:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story