सरकार के मालिक को मांगने की क्या जरूरत?: RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर आजाद समाज पार्टी - कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने किया पलटवार

RSS चीफ मोहन भागवत के बयान पर आजाद समाज पार्टी - कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने किया पलटवार
कांशीराम साहब और 1857 क्रांति के नायक कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न की मांग की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी - कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, "अभिव्यक्ति की आज़ादी है, कोई किसी के लिए भी पुरस्कार की मांग कर सकता है। मोहन भागवत तो सरकार से मालिक हैं उन्हें मांग करने की क्या जरूरत है। वे कह देंगे तो कौन मना करेगा? देश की आजादी में किसका कितना बड़ा योगदान है यह किसी से छिपा नहीं है। हम लंबे समय से कांशीराम साहब को भारत रत्न दिया जाए इसकी मांग कर रहे हैं, 1857 क्रांति के नायक कोतवाल धन सिंह गुर्जर उनके लिए भी हमने भारत रत्न की मांग की है, लेकिन ऐसे महापुरुषों को भारत रत्न न देकर सरकार इन वर्गों का अपमान कर रही है, यह हमारे लोग होने नहीं देंगे और वोट से इसका बदला लेंगे।

RJD सांसद मनोज झा ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा भारत रत्न का गौरव आज तक किसी के लिए प्रतीक्षा कर रहा है क्या? मुझे समझ नहीं आ रहा कि मोहन भागवत कैसे बयान देते हैं, विसंगतियों पर बात करिए, सरकार तो आप ही चला रहे हैं, बाकी सब तो कठपुतली हैं।

बीजेपी सांसद शशांक मणि ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा वीर सावरकर बहुत महान पुरुष थे। उन्होंने 1857 में हमारे देश की आजादी की पहली लड़ाई पर किताब लिखी। अंग्रेजों ने उन्हें कई सालों तक सेलुलर जेल में रखा और 'काला पानी' की कड़ी सज़ा दी। कांग्रेस पार्टी इस बारे में कुछ भी बात नहीं करेगी,आज जो हम हिंदुत्व और भारतीयता की बात करते हैं उसमें वीर सावरकर का बहुत बड़ा योगदान है। अगर हम ऐसे महापुरुष को सम्मान देते हैं, तो पूरे देश का सम्मान होगा।



भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा जब हम हम वीर सावरकर का जीवन देखते हैं तो एक संघर्षमयी और अपने को कठोरतम कष्ट देकर राष्ट्र सेवा में उनका जो समर्पण है उसे हम जितना स्मरण करते हैं उतना मन में श्रद्धा का भाव आता है, मैं समझता हूं कि देश की अधिकांश जनता उन्हें इस रूप में देखना चाहती है, उन्होंने आगे कहा, "विपक्ष हताश है, वे बहस की स्थिति में नहीं है, देश तेजी से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए बढ़ रहा है।

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, "वीर सावरकर को भारत रत्न की बात भाजपा ने भी बहुत बार की है। 2014 से इनकी सरकार है, वोट बटोरने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया है लेकिन जब भारत रत्न की बात आती है तो उसे दरकिनार किया जाता है। हमारी पार्टी की हमेशा से मांग रही है कि वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाए। उम्मीद करते हैं कि मोहन भागवत सिर्फ याद ही नहीं दिलाएंगे, उनसे ये कार्य कराएंगे भी

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष व सांसद मदन राठौड़ ने कहा वीर सावरकर महान देशभक्त थे, उन्हें काला पानी की सजा भी दी गई, उन्हें अनेक बार सज़ा दी गई। उन्होंने बहुत यातनाएं सही, फिर भी वे हताश नहीं हुए और संघर्ष करते रहे। ऐसे महानपुरुष को भारत रत्न देना चाहिए। कुछ लोग विरोध करते हैं उन्होंने पूरा इतिहास पढ़ा नहीं।



कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा भारत रत्न चुनिंदा लोगों को दिया जाता था लेकिन बीजेपी ने इसे राजनैतिक कर दिया है। जहां चुनाव होता है आप लिस्ट निकालकर देख लीजिए वहीं पद्म पुस्कार चले जाते हैं। तो इसका एक तरह से राजनीतिकरण हो गया है। ये ठीक नहीं है जहां तक वीर सवारकर साहब का है तो हो सकता है कि उनके जानने और मानने वाले RSS के लोग उनकी अलोचना भी करते हो..ये उनके विचार है हमारे नहीं।



Created On :  

Tags

Next Story