लोकसभा चुनाव 2024: उत्तरप्रदेश में सपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

उत्तरप्रदेश में  सपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
  • TMC को दी भदोही सीट
  • 6 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, भदोही सीट टीएमसी को दी। सपा ने अपनी तीसरी सूची में भदोही लोकसभा सीट ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ी है। इससे पहले सपा ने अपनी पिछली दो उम्मीदवारों की सूची में 37 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,वे विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए, परेशान के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं। वे(भाजपा) अपने लिए चुनावी बांड लेने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं।इस बार जनता भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।

सपा के छह उम्मीदवार

बिजनौर (6) - यशवीर सिंह

मेरठ (10) - भानु प्रताप सिंह (एडवोकेट)

नगीना (5) - मनोज कुमार (Ex. ADJ)

लालगंज (68) - दरोगा सरोज

अलीगढ़ (15) - बिजेंद्र सिंह

हाथरस (16) - जसवीर बाल्मिक

आपको बता दें कि मेरठ और बिजनौर लोकसभा सीटें सामान्य सीटें हैं, सपा ने दोनों ही सीटों पर पीडीए (PDA) पर फोकस किया है। टीएमसी के लिए छोड़ी एक सीट के अलावा 6 सीटों पर सपा ने 5 सीटों पर दलित कैंडिडेट्स को उतारा है। इसमें मेरठ, बिजनौर, नगीना, हाथरस और लालगंज सीट हैं। जबकि अलीगढ़ से जाट उम्मीदवार पर भरोसा किया है। नगीना से समाजवादी पार्टी ने मनोज कुमार को टिकट दी है। जहां से भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर को टिकट मिलने की अटकलों पर अब विराम लग गया है।

समाजवादी पार्टी ने अपनी पहली सूची में 16 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। सपा की पहली सूची में 11 OBC, 1 मुस्लिम, 1 दलित, 1 ठाकुर, 1 टंडन और 1 खत्री उम्मीदवार शामिल हैं.।11 OBC उम्मीदवारों में 4 कुर्मी, 3 यादव, 2 शाक्य, 1 निषाद और 1 पाल समुदाय से हैं। पहली सूची में डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव जैसे बड़े नेताओं के नाम शामिल थे। सपा ने अयोध्या लोकसभा (सामान्य सीट) पर दलित वर्ग के पासी प्रत्याशी को टिकट दिया है। एटा और फर्रूखाबाद में पहली बार यादव की स्थान पर शाक्य नेताओं को उम्मीदवार घोषित किया है।

सपा ने अपनी दूसरी सूची में 11 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। सपा ने शाजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से उषा वर्मा, मिश्रिख लोकसभा सीट से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह बघेल, बहराइच से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा, चंदौली से वीरेन्द्र सिंह ,आंवला से नीरज मौर्य , मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को टिकट दिया था।

Created On :   15 March 2024 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story