Bihar News: तेज प्रताप यादव और प्रशांत किशोर की मुलाकात ने राज्य में मचाई हलचल, दोनों गठबंधन को लेकर क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, पटना। RJD पार्टी से अलग होने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल का गठन किया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेज प्रताप ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे लेकिन सभी को हार का सामना करना पड़ा। महुआ विधानसभा सीट से खड़े तेज प्रताप यादव खुद हा हार गए थे। हालही में उन्होंने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की है।
तेज प्रताप ने प्रशांत किशोर से मुलाकात करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा प्रशांत किशोर जी से मुलाकात हुई, जहां हमने जनहित और भविष्य के राजनीति को लेकर गहन चर्चा की।
तेजप्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। उन्होंने लिखा कि इस वार्ता को वे अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखते हैं, जहां सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ।
दोनों नेताओं के मिलने से बिहार की राजनीति में एक हलचल मचा दी है। अब देखना हो क्या वे NDA गठबंधन और INDIA गठबंधन के वोटों में सेंधमारी कर पाएंगे। राजनीतिक विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार ने कहा कि आगे चुनावों के लिए दोनों के बीच मुलाकात हुई है। बता दें, 2025 के चुनाव में दोनों की पार्टी जीरो बटा जीरो रही है।
Created On :   23 April 2026 1:47 AM IST










