बिहार सियासत: 'विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर', तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, 'एक्स' पर शेयर किए सबूत

विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर, तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, एक्स पर शेयर किए सबूत
  • बिहार की राजनीति में हलचल तेज
  • SIR को लेकर विवाद जारी
  • तेजस्वी यादव के निशाने पर उपमुख्यमंत्री सिन्हा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहा है वैसे-वैसे सियासी हलचल तेज होती जा रही है। चुनावी राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच रविवार (10 अगस्त) को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह बयान SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर दिया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में डिप्टी सीएम के नाम दो जगह हैं और उनके पास दो EPIC कार्ड भी हैं। बस इतना ही नहीं बल्कि आरजेडी नेता ने इसका सबूत भी दिखाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिसमें उपमुख्यमंत्री का नाम दो जगह देखा जा सकता है।

'डिप्टी सीएम के पास दो EPIC नंबर'

राजद नेता तेजस्वी यादव ने विजय कुमार सिंहा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर हैं। वो भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में। एक में उम्र 57 साल है, और दूसरे में उम्र 60 साल है। चुनाव आयोग के एप्लीकेशन पर ये ऑनलाइन भी है। नई वोटर लिस्ट, जो सभी पार्टियों के जिला अध्यक्ष को दी गई है। नई लिस्ट में ये भी है। तो अब इसमें कौन फ्रॉड कर रहा है? लोगों को ये पता होना चाहिए। सिर्फ़ दो ही चीजे हो सकती हैं। या तो चुनाव आयोग की SIR की पूरी प्रक्रिया ही फ्रॉड है या बिहार के डिप्टी सीएम फ्रॉड हैं। बस यही दो चीजें हो सकती हैं।

एसआई को बताया फ्रॉड

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब सवाल ये है कि क्या चुनाव आयोग या पटना जिला प्रशासन और लखीसराय जिला प्रशासन उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को नोटिस भेजेगा? क्या विजय सिन्हा पर कोई कार्रवाई होगी? भाजपा लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। हमने कई बार कहा है कि SIR बहुत बड़ा फ्रॉड है। मामला कोर्ट में भी है, और हम पूरे सबूत के साथ कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे कि किस तरह का फ्रॉड हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे ने कहा कि अब इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि SIR के बाद भी बिहार के उपमुख्यमंत्री का नाम दो जगह वोटर लिस्ट में है। संशोधन के बाद भी और पूरी तरह से संशोधन के बाद भी। इससे बड़ा कोई सबूत नहीं है कि कितना बड़ा फ्रॉड हो रहा है। चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट रोल फाइल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इससे पहले वोटर सर्विस पोर्टल से एक टेक्स्ट बेस्ड पीडीएफ डाउनलोड किया गया था। टेक्स्ट बेस्ड का मतलब है कि हम फलां का नाम डालेंगे और सर्च करेंगे। नाम डालते ही वो सामने आ जाएगा। अब इन लोगों ने क्या किया है? इमेज बेस्ड पीडीएफ डाउनलोड हो रहा है।

बीजेपी पर जोरदार प्रहार

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम बार-बार कह रहे हैं कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान को नष्ट किया जा रहा है। महोदय, यह बहुत बड़ा धोखा है। यह मामला कोर्ट में भी है, और हम पूरे सबूत के साथ कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे कि किस तरह का धोखा चल रहा है।

तेजस्वी ने शेयर किए सबूत

Created On :   10 Aug 2025 12:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story