NEET-UG exam: 'सरकार अनपढ़ों जैसी बात कर रही', NEET- यूजी परीक्षा में वायुसेना की मदद लेने पर बोले केजरीवाल

सरकार अनपढ़ों जैसी बात कर रही, NEET- यूजी परीक्षा में वायुसेना की मदद लेने पर बोले केजरीवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) चीफ अरविंद केजरीवाल ने नीट-यूजी एग्जाम पर प्रतिक्रिया दी है। जिसमें केंद्र सरकार (NTA और शिक्षा मंत्रालय) ने कहा कि अगर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित तरीके से पेपर पहुंचाना है तो हमें भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों का उपयोग करना चाहिए। इस पर केजरीवाल ने कहा हमारी सरकार कैसी अनपढ़ों जैसी बात कर रही है। पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार की नीयत साफ नहीं है। शिक्षा व्यवस्था माफिया के चंगुल में फंस चुकी है।

आपको बता दें, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तीन मई को नीट परीक्षा आयोजित की थी। पेपर लीग होने की जानकारी मिलने के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। 21 जून को दोबारा परीक्षा होनी है।

नीट परीक्षा पर सरकार की नीयत साफ नहीं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'NEET में पेपर लीक रोकने के लिए वायु सेना के जहाज इस्तेमाल किए जाएंगे। क्या इससे पेपर लीक रुकेगा? कैसे अनपढ़ों जैसी बात कर रही है हमारी सरकार?' उन्होंने कहा, 'इनकी नीयत ही नहीं है पेपर लीक रोकने की। देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह माफिया के चंगुल में आ चुकी है। इसे ठीक करना है तो सबको मिलके कुछ करना होगा। अकेले किसी के कुछ करने से नहीं होगा।'

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉम एक्स पर एक पोस्ट को रिपोस्ट किया। आतिशी ने लिखा, वाराणसी से CUET परीक्षा केंद्र के विजुअल। छात्रों को बताया जा रहा है कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। आतिशी सिंह की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए केजरीवाल ने लिखा, देश को पढ़े लिखे पीएम की जरूरत है।

वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि यह शीतला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के लोहता में CUET 2026 का केंद्र है। यहां परीक्षा सुबह 9:00 बजे शुरू होकर 10:00 बजे समाप्त होनी थी, लेकिन अभी 10:50 हो चुके हैं और हमें सूचना मिली है कि परीक्षा अभी तक शुरू नहीं हुई है।

Created On :   30 May 2026 10:38 PM IST

Tags

Next Story