दिल्ली: महापर्व छठ को लेकर जमकर हो रही सियासत, बीजेपी ने छठ व्रतियों के लिए उचित व्यवस्था न किए जाने का आरोप सीएम केजरीवाल पर लगाया

महापर्व छठ को लेकर जमकर हो रही सियासत, बीजेपी ने छठ व्रतियों के लिए उचित व्यवस्था न किए जाने का आरोप सीएम केजरीवाल पर लगाया
  • छठ पर्व को लेकर सियासत
  • बीजेपी ने आप सरकार पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार (17 नवंबर) को नहाए खाए के साथ शुरू हो गई है। इस बीच दिल्ली में यमुना नदी के घाटों पर प्रदूषण को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सियासत भी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को यमुना में प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा और कहा कि दिल्ली के मालिक अपने शीश महल से बाहर निकले होते तो उन्हें दिख जाता की यमुना जहां छठ पूजा होनी है, वह कितनी गंदगी है।

मीडिया को संबोधित करते हुए मीनाक्षी लेखी ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पत्रकारों ने यमुना नदी की गंदगी को लेकर सवाल पूछा कि छठ पर्व में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रतियों को यमुना के दूषित पानी में ही खड़ा होकर पूजा करनी पड़ती है। जिसके जवाब में लेखी ने कहा, "साफ पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जल निकासी की दिल्ली में पूरी अव्यवस्था है। सीवेज, कचरा, डिटर्जेंट सब कुछ यमुना में बहता है। सेप्टिक टैंक का कोई साधन नहीं। गंदगी को नदी से अलग करने की कोई व्यवस्था नहीं है। दिल्ली की सारी गंदगी यमुना में बहाई जाती है, जो यमुना के प्रदूषण का कारण है।"

केजरीवाल पर निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना मीनाक्षी लेखी निशाना साधते हुए कहा, ''जो दिल्ली के मालिक हैं, उन्हें शायद इस गड़बड़ी के बारे में पता नहीं है, क्योंकि अगर उन्होंने अपने शीश महल के बाहर कदम रखा होता तो उन्हें यह गंदगी दिख जाती।" यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली में छठ पर्व को लेकर सियासत हो रही हो इससे पहले भी बीजेपी और आप सरकार में उचित व्यवस्था को लेकर सियासी लड़ाई होती रही है।

Created On :   18 Nov 2023 6:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story