लोकसभा चुनाव 2024: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मध्यप्रदेश में पांचवां दिन, बदनावर में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी करेंगे जनसभा को संबोधित

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मध्यप्रदेश में पांचवां दिन, बदनावर में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी करेंगे जनसभा को संबोधित
  • दोपहर 1 बजे धार ज़िले के बदनावर में जनसभा
  • खड़गे और राहुल गांधी ने दो गारंटी की घोषणा की
  • युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय,हिस्सेदारी न्याय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मध्यप्रदेश में पांचवा दिन है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 53वां दिन है। आज का मुख्य कार्यक्रम दोपहर 1 बजे धार ज़िले के बदनावर में होने वाली जनसभा है। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी दोनों संबोधित करेंगे और पांच न्याय एजेंडे - युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय- से जुड़ी गारंटी के सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे।

अब तक खड़गे और राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से दो गारंटी की घोषणा की है -

1. किसानों और किसान संगठनों की मांग के अनुसार संसद में एमएसपी को कानूनी दर्जा देने वाला कानून पारित करना और भारत रत्न डॉ. एमएस स्वामीनाथन की अध्यक्षता वाले आयोग द्वारा बताए फॉर्मूले पर एमएसपी तय करना।

2. सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक न्याय के आधार को मजबूत करने के लिए राष्ट्र की संपत्ति के स्वामित्व में और शासन-प्रशासन में सभी समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना करवाना। आज की रैली युवा न्याय से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। रैली के बाद, यात्रा फिर से शुरू होगी और रतलाम शहर से होकर गुज़रेगी। आज का रात्रि कैंप रतलाम ज़िले के सरवन में लगाया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, ''आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 53वां दिन है और दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के बदनावर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद डेढ़ घंटे के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू होगी और आज हम रतलाम में रुकेंगे। मध्य प्रदेश में आज आखिरी दिन है। कल सुबह हम राजस्थान में प्रवेश करेंगे और दोपहर तक हम गुजरात में प्रवेश करेंगे।

Created On :   6 March 2024 5:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story