प. बंगाल: घुसपैठियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने दी सख्त चेतावनी, भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के लिए BSF को सौंपी जमीन

घुसपैठियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने दी सख्त चेतावनी, भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के लिए BSF को सौंपी जमीन
पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के आदेश जारी किए है। इसके बाद सीमा पर चौकियां और कटीले तारों की बाड़ लगाने की जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जमीन सौप दी है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के आदेश जारी किए है। इसके बाद सीमा पर चौकियां और कटीले तारों की बाड़ लगाने की जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जमीन सौप दी है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एक बयान जारी किया है। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद सीमा पर बीएसएफ को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 600 हेक्टेयर की जमीन सेना को सात दिनों के भीतर सौंप दी गई है।

चुनाव प्रचार को लेकर क्या बोले?

केंद्रीय गृह मंत्री का कहना है कि भाजपा ने राज्य में बॉर्डर पर बाड़ लगाने वाले काम में तेजी लाई है, जो चुनावी वादे को पूरा किया गया है। उन्होंने आगे कहा, "हमने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि यदि आप हमें सत्ता सौंपते हैं तो हम कुछ ही दिनों के भीतर बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर देंगे।" उन्होंने आगे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा, "मैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को महज सात दिनों के भीतर बीएसएफ को 600 हेक्टेयर भूमि सौंपने के लिए बधाई देना चाहता हूं। चिकन नेक क्षेत्र में 121 हेक्टेयर भूमि भी केंद्र सरकार को सौंप दी गई है।"

TMC सरकार पर दी प्रतिक्रिया

अमित शाह ने इस कदम को भाजपा के व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंडें से जोड़ते हुए दावा किया कि बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ पहले से कम हुई है। उन्होंने आगे ममता सरकार का जिक्र करते हुए कहा, "पहले ममता बनर्जी के शासनकाल में हर दिन घुसपैठ होती थी, लेकिन अब घुसपैठिए खुद ही वापस लौटने लगे हैं। मैं घुसपैठियों से कहना चाहता हूं कि समय रहते खुद से अपने देश वापस वापस लौट जाओ।"

Created On :   28 May 2026 7:39 PM IST

Tags

Next Story