Delhi News: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा के दिल्ली बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कई पार्टी नेताओं ने कहा अनुभवों का मिलेगा लाभ

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने हर्ष मल्होत्रा को बीजेपी दिल्ली यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं ने उनके बारे में अलग अलग राय व्यक्त की।
यह भी पढ़े -हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली तो अर्चना गुप्ता को हरियाणा की कमान, भाजपा ने चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मीडिया से कहा केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कहा हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में ये कार्यकाल और अच्छा रहे, उसके लिए हम सांसद के रूप में, कार्यकर्ता के रूप में पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे, एक अच्छे कार्यकाल की शुरूआत पर हर्ष मल्होत्रा के अनुभवों का हमें लाभ पहुंचेगा, उनका बहुत लंबा अनुभव है। वे सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं, पीएम मोदी का जो भाव, पूरे देश के जन-जन के दिलों को जीतने का रहा है, हम दिल्ली प्रदेश से हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में इसे पूरा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा भाजपा में एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। भाजपा की इस प्रक्रिया में निश्चित समय के बाद संगठन में काम की दृष्टि से बदलाव होते हैं। ऐसे ही एक बदलाव में हर्ष मल्होत्रा को भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि हर्ष मल्होत्रा और रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चल रही नीतियों को भाजपा सरकार की जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने आगे कहा ये भाजपा के लिए कोई नई बात नहीं है। हम निश्चित अवधि के बाद कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाते हैं, ये परिवार द्वारा चालित पार्टी नहीं है, ये उनके लिए नई खबर होती है, जिसमें परिवार से बाहर किसी को जिम्मेदारी मिले। ये वो दल है जहां सामान्य परिवार से आए हुए लोग मंत्री, मुख्यमंत्री और अध्यक्ष बनते हैं।
यह भी पढ़े -रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र मिलने पर खुश दिखीं महिलाएं, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा बोले- युवाओं को अवसर मिला
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा हर्ष मल्होत्रा का बहुत ही लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने निचले स्तर से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम किया है, पूरी दिल्ली में, हर कार्यकर्ता में बहुत ही खुशी है कि हर्ष मल्होत्रा हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं। हम उनके साथ मिलकर टीम भावना से काम करेंगे, हर्ष मल्होत्रा का अनुभव हमारी सरकार और हमारे संगठन के बहुत काम आएगा।
Created On :   28 May 2026 4:46 PM IST






