लोकसभा चुनाव 2024: राहुल की ना और अधीर की हां में उलझी वरुण गांधी की सियासी तकदीर! क्या कांग्रेस में आसान होगी एंट्री

राहुल की ना और अधीर की हां में उलझी वरुण गांधी की सियासी तकदीर! क्या कांग्रेस में आसान होगी एंट्री
  • वरुण गांधी की बीजेपी से चल रही तकरार
  • अधीर रंजन ने दिया ऑफर
  • क्या पार्टी में जल्द होंगे शामिल?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव का आगाज होने वाला है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां कमर कसती हुई दिखाई दे रही हैं। देशभर से सभी पार्टियों के प्रत्याशी उतारने का सिलसिला जारी है। इस बीच आगामी चुनाव में कई पार्टियों के नेता और पूर्व सांसद अपने मौजूद सीट पर टिकट कटने से नाराज चल रहे हैं। इस कड़ी में उत्तरप्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद और भाजपा नेता वरुण गांधी की अपनी ही पार्टी से रार चल रही है। दरअसल, कुछ दिनों पहले बीजेपी ने उत्तरप्रदेश की लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में पार्टी ने पीलीभीत सीट पर वरुण गांधी का टिकट काट दिया था। पार्टी ने उन्हें हटाकर यूपी सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा हैं। जिसके बाद से ही वरुण गांधी बीजेपी को बगवाती तेवर दिखा रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल से कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को कांग्रेस ज्वाइन करने का ऑफर पेश किया है। उन्होंने भाजपा सांसद को बंगाल की बेहरामपुर सीट पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में वरुण गांधी के कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

कांग्रेस ज्वाइन करने का ऑफर

बीजेपी और वरुण गांधी में सीट को लेकर चल रही तनातनी पर अंधीर रंजन चौधी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा , " वरुण गांधी को कांग्रेस ज्वाइन कर लेनी चाहिए। उनका कांग्रेस में स्वागत है। वह एक कद्दावर और बेहद काबिल नेता हैं।" इस दौरान अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने वरुण का टिकट गांधी परिवार से ताल्लुक रखने के चलते काटा है। हमारी यही इच्छा है कि वरुण गांधी कांग्रेस का दामन थाम लें।

इस बीच सियासी गलियारों में यह सवाल बना हुआ है कि वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट कटने पर उनके आगे की क्या योजना होगी? क्या वरुण बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे या अन्य पार्टी या फिर निर्दलीय से चुनावी मैदान में उतरेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वरुण गांधी का बीजेपी के टिकट पर पीलीभीत सीट से चुनाव लड़ने का पत्ता साफ हो चुका है। वहीं, बीजपी ने अपनी पांचवी सूची में यूपी की सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को टिकट सौंपा है।

बीजेपी के टिकट पर ठनी, निर्दलीय चुनाव लड़ने और कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलों के बीच वरुण गांधी के सियासी सफर पर सस्पेंस बना गया है। उन्हें लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। वरुण गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई हैं। इसमें कई लोगों का कहना है कि वरुण को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। वहीं, उनके पास अधीर रंजन चौधरी की ओर से कांग्रेस ज्वाइन करने का प्रस्ताव भी है।

राहुल गांधी की वरुण को ना

यह पहली बार नहीं है कि जब वरुण गांधी की बीजेपी से तनातनी हुई है। इससे पहले भी बीजेपी से वरुण की एग्जिट और कांग्रेस में एंट्री से जुड़ी खबरें चली थी। दरअसल, पिछले साल राहुल गांधी के नेतृत्व में पहली बार 'भारत जोड़ो यात्रा' का आगाज हुआ था। उस दौरान राहुल से वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने के कई सवाल पूछे गए थे। तब इसके जवाब में राहुल ने बयान दिया था कि मुझे वरुण गांधी को गले लगाना स्वीकार्य है। मगर, उनकी उग्रवादी हिंदू विचारधारा से कभी सहमत नहीं हो सकता। बता दें, वरुण गांधी को अपनी कट्टरवादी हिंदुत्व छवी के लिए जाना जाता है। उन्होंने पहले भी कई बार हिंदुत्व को लेकर विवादित बयान दिए हैं। इस वजह से राहुल ने उनके कांग्रेस में आने पर आपत्ती जताई थी।

Created On :   26 March 2024 11:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story