लोकसभा चुनाव 2024: विक्रमादित्य सिंह कंगना रनौत को दे सकते हैं चुनावी मैदान में टक्कर, मंडी सीट से कांग्रेस बना सकती है उम्मीदवार

विक्रमादित्य सिंह कंगना रनौत को दे सकते हैं चुनावी मैदान में टक्कर, मंडी सीट से कांग्रेस बना सकती है उम्मीदवार
  • मंडी से चुनाव लड़ सकते हैं विक्रमादित्य सिंह
  • मंडी से बीजेपी ने कंगना रनौत को दिया है टिकट
  • मंडी सीट से कांग्रेस बना सकती है विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार

डिजिटल डेक्स, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह कंगना रनौत के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सुक्खू सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट का उम्मीदवार बनाने के तैयारी में है। हालांकि, मौजूदा समय में विक्रमादित्य सिंह विधायक और सुक्खू सरकार में मंत्री हैं। वहीं, सोमवार को उनकी मां प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि विक्रमादित्य एक युवा चेहरा है और युवाओं को वह बेहतर समझ सकते हैं। इस बार वह अपने बेटे को उम्मीदवार के तौर पर देखना चाहती हैं। हालांकि, इस मसले पर अंतिम फैसला आलाकमान लेंगे।

मंडी तक सीमित नहीं रहना चाहती

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार को मंडी से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। वह अपने बेटे को इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार देखना चाहती हैं। उन्होने कहा कि “पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सुझाव था कि विक्रमादित्य एक युवा चेहरा और युवा नेता हैं और उनका युवाओं के साथ अच्छा जुड़ाव है, जिसे पार्टी आलाकमान ने स्वीकार कर लिया है। वे बहुत जल्द अपना फैसला करेंगे। उन्होने आगे कहा कि “अगर मैं चुनाव लड़ती हूं तो मैं बस मंडी सीट तक ही सीमित नहीं रहना चाहती, प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मेरी जिम्मेदारी पूरे प्रदेश में काम करने की है।" प्रतिभा सिंह ने कंगना पर टिप्पणी करते हुए आगे कहा, “वह (कंगना) क्या खाती हैं या वह अपनी निजी जिंदगी में क्या करती हैं? हमें उसके ऊपर कुछ टिप्पणी नहीं करनी है, हमारा काम विकास करने का है, हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगें और जीतेंगे।”

चूनाव लड़ने को तैयार हूं

मंडी सीट से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “ वह हिमाचल की मंडी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। 13 अप्रैल को होने वाली केंद्रीय चुनाव की बैठक के बाद उम्मीवार का नाम सामने आ जाएगा। कांग्रेस जिसको भी टिकट देगी, वह मंडी से कांग्रेस की जीत तय करेगा।" उन्होने आगे कहा, "पैनल में मेरा और मेरी मां का भी नाम है। मां ने लंबे समय तक लोगो की सेवा की है। हम चुनाव जीतेगें और मंडी के विकास के लिए कार्य करेगें।’’

1 जून को होंगे चुनाव

हिमाचल में कुल चार लोकसभा की सीटें हैं, इनमें हमीरपुर, मंडी, शिमला, कागड़ा सीट शामिल हैं। 1 जून को यानी अंतिम चरण में मंडी सीट पर चुनाव होने हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। मंडी से बीजेपी नेता रामस्वरूप शर्मा ने चुनाव जीता था। कांग्रेस के आश्रय शर्मा को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन 2021 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए। कांग्रेस को जीत मिली थी।

Created On :   9 April 2024 11:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story