दूसरे चरण का मतदान संपन्न: यूपी-बिहार में वोटिंग 53 फीसदी के आसपास, त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों में पोलिंग बूथ पर दिखा उत्साह

यूपी-बिहार में वोटिंग 53 फीसदी के आसपास, त्रिपुरा और मणिपुर के लोगों में पोलिंग बूथ पर दिखा उत्साह
  • बिहार में 52.03 रहा वोटिंग प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश में 52.64 रहा वोटिंग प्रतिशत
  • आउटर मणिपुर सीट पर 76.06 रहा वोटिंग प्रतिशत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का चुनाव आज शाम छह बजे संपन्न हो गया। इस चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक त्रिपुरा में सबसे अधिक 77.93% वोटिंग हुई। वहीं, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम वोटिंग हुई है। इन राज्यों का मतदान प्रतिशत 53 फीसदी के आसपास रहा। यूपी और बिहार में पहले चरण के मतदान के दौरान भी कम वोटिंग हुई थी।

अब दूसरे चरण की 88 सीटों पर कुल 1206 प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम मशीन में कैद हो चुकी है। इस चरण में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8-8, मध्य प्रदेश की 6, बिहार और असम की 5-5, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की 3-3 और मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर की 1-1 सीट पर मतदान हुए। लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न होंगे। वहीं, चुनावी नतीजे चार जून को आएंगे।

दूसरे चरण के राज्यों का मतदान प्रतिशत

असम - 70.66

बिहार - 52.03

छत्तीसगढ़ - 72.13

जम्मू कश्मीर - 67.2

कर्नाटक - 63.90

केरल - 63.97

मध्य प्रदेश - 57.83

महाराष्ट्र - 53.51

मणिपुर - 76.06

राजस्थान - 59.19

त्रिपुरा - 76.23

उत्तरप्रदेश - 52.64

पश्चिम बंगाल - 71.84

सभी 88 सीटों पर मतदान प्रतिशत

दरांग-उदलगुरी - 72.99

दीफू - 69.62

करीमगंज - 71.12

नागांव - 71.84

सिलचर - 65.57

बांका - 49.50

भागलपुर - 47.26

कटिहार - 55.54

किशनगंज - 56.12

पूर्णिया - 57.14

कांकेर - 73.50

महासमुंद - 71.13

राजनांदगांव - 71.87

जम्मू - 67.22

बैंगलोर सेंट्रल - 48.61

बैंगलोर उत्तर - 50.04

बैंगलोर ग्रामीण - 61.78

बेंगलुरु साउथ - 49.37

चामराजनगर - 69.60

चिकबल्लापुर - 70.97

चित्रदुर्ग - 67.00

दक्षिण कन्नड़ - 71.83

हसन - 72.13

कोलार - 71.26

मांड्या - 74.87

मैसूर - 65.85

तुमकुर - 72.10

उडुपी चिकमगलूर - 72.13

अलाप्पुझा - 67.08

अलाथुर - 66.39

अट्टिंगल - 64.29

चलाकुडी - 67.03

एर्नाकुलम - 63.66

इडुक्की - 62.61

कन्नूर - 68.17

कासरगोड - 65.81

कोल्लम - 61.01

कोट्टायम - 62.31

कोझिकोड - 63.90

मलप्पुरम - 63.75

मावेलिककारा - 61.16

पलक्कड़ - 66.04

पथानामथिट्टा - 60.31

पोन्नानी - 58.69

तिरुवनंतपुरम - 60.55

त्रिशूर - 66.19

वडकारा - 64.43

वायनाड - 65.98

दमोह - 53.66

होशंगाबाद (नर्मदापुरम) - 63.44

खजुराहो - 52.91

रीवा - 45.02

सतना - 57.18

टीकमगढ़ - 57.19

वर्धा - 56.66

अकोला - 52.49

अमरावती - 54.50

बुलढाणा - 52.24

हिंगोली - 52.03

नांदेड़ - 52.47

परभणी - 53.79

यवतमाल-वाशिम - 54.05

आउटर मणिपुर - 76.06

अजमेर - 52.38

बांसवाड़ा - 68.71

बाड़मेर - 69.79

भीलवाड़ा - 54.67

चित्तौड़गढ़ - 61.81

जालौर - 57.75

झालावाड़-बारां - 65.23

जोधपुर - 58.35

कोटा - 65.38

पाली - 51.75

राजसमंद - 52.17

टोंक-सवाई माधोपुर - 51.92

उदयपुर - 59.54

त्रिपुरा ईस्ट - 77.17

अलीगढ़ - 54.36

अमरोहा - 61.89

बागपत - 52.74

बुलंदशहर - 54.34

गौतमबुद्ध नगर - 51.66

गाजियाबाद - 48.21

मथुरा - 46.96

मेरठ - 55.49

बालुरघाट - 72.30

दार्जिलिंग - 71.41

रायगंज - 71.87

दूसरा चरण बहुत अच्छा रहा- पीएम

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, 'दूसरा चरण बहुत अच्छा रहा। पूरे भारत के लोगों का आभार जिन्होंने आज मतदान किया। एनडीए को मिल रहा अद्वितीय समर्थन विपक्ष को और भी निराश करने वाला है। मतदाता एनडीए का सुशासन चाहते हैं। युवा और महिला मतदाता एनडीए को मजबूत समर्थन दे रहे हैं।'

Created On :   26 April 2024 2:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story