West Bengal SIR: 'मैंने आज तक ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त...' CM ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बाद लगाए गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) मुखिया ममता बनर्जी ने आज दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के ऑफिस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की है। इसके बाद इस मुलाकात को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को बीजेपी का आईटी सेल बताया है। मुख्यमंत्री ने यह मुलाकात राज्य में चल रही एसआईआर को लेकर हुई है।
डेलिगेशन में कौन-कौन हुए शामिल
टीएमसी ने मीडिया को बताया कि एक 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के मुख्यालय पहुंचा है, जिसमें ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, पार्टी सांसद कल्यान बनर्जी समेत SIR प्रक्रिया से प्रभावित 12 परिवारों के सदस्य शामिल है। यह प्रतिनिधिमंडल सीईसी से मिलने के लिए गए है। डेलिगेशन में परिवार के सदस्यों में पांच ऐसे लोग शामिल है, जिनकी एसआईआर नोटिस मिलने के बाद मौत हो गई थी। उनके अलावा तीन ऐसे परिवारों के सदस्य भी शामिल हुए जिनके घर के बीएलओ (BLO) की कथित तौर पर काम के दबाव की वजह से मौत हो गई।
सीईसी से मुलाकात के बाद क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने सीईसी से मीटिंग के बाद कहा, "मैं बहुत दुखी हूं। मैं दिल्ली की राजनीति में लंबे वक्त से सक्रिय हूं। मैं चार बार मंत्री और सात बार सांसद रह चुकी हूं। मैंने आज तक ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त नहीं देखा। मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी कुर्सी का सम्मान करती हूं, क्योंकि कोई भी कुर्सी हमेशा के लिए नहीं रहती। एक दिन तो आपको जाना ही होगा... बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? चुनाव लोकतंत्र का त्योहार होते हैं, लेकिन आपने 98 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया..."
TMC ने SIR प्रक्रिया पर क्या लगाए आरोप?
टीएमसी ने एसआईआर प्रक्रिया पर आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में प्रक्रिया को पक्षपातपूर्ण, मनमानी, भेदभावपूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। इस वजह से मतदाताओं के अधिकार छीन लिए जा रहे हैं। इन्हीं कारणों को लेकर सीएम ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने प्रभावित परिवारों के साथ मिलकर चुनाव आयोग से मिलने पहुंची।
Created On :  

