BJP का विवादित बयान: अमेरिका-पाकिस्तान की जंग में किसका साथ देंगे? राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर मच सकता है बवाल

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रमुख मदन राठौड़ का विवाद खड़ा कर देने वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच जंग होती है, तो इस स्थिति में वह पाकिस्तान का साथ देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह हमारा पड़ोसी मुल्क है। साथ ही कहा कि अगर हमारे बीच युद्ध होता है, तो इस स्थिति में वह भारत का साथ देंगे।
यह भी पढ़े -सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद राहुल गांधी पर बीजेपी का निशाना, भारत में बांग्लादेश जैसे माहौल बनाने का लगाया आरोप
पूर्व राष्ट्रपति की जयंती के कार्यक्रम में क्या बोले?
मदन राठौड़ ने यह बयान 15 अक्टूबर को जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में दिया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि हम लोगों को हमेशा अपने पड़ोसियों का साथ देना चाहिए और उनके साथ खड़े रहना चाहिए।
राजस्थान भाजपा प्रमुख ने पूर्व राष्ट्रपति के विचारों और उनके बताए मार्ग को लेकर लोगों को संबोधित किया। उनका कहना है कि अब्दुल कलाम ने हमेशा सादगी के साथ रहने और पड़ोसियों की सहायता करने की सीख दी थी।
यह भी पढ़े -चुनाव से पहले अखिलेश यादव को लगा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 3 बागी विधायक, 2 साल पहले की थी क्रॉस वोटिंग
बयान से BJP को हो सकती है परेशानी
हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने जिस तरह का उदाहरण दिया है, वह विवाद का रूप ले सकता है। उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण दिया है, लेकिन शायद उन्हें यह याद नहीं है कि पाकिस्तान ने कई बार भारत पर आतंकी हमले करवाए हैं। वहीं, भारत ने भी उसके साथ अपने रिश्ते हर तरह से समाप्त कर लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से पाकिस्तान को आईना दिखाने का प्रयास करते हैं। साथ ही, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं। ऐसे में भाजपा नेता के इस बयान से पार्टी के सामने मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
Created On :   16 Oct 2026 12:53 AM IST













