राज्यसभा चुनाव 2024: क्या सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जाएंगी राज्यसभा, जानिए कांग्रेस की बड़ी नेता ने किया क्या दावा?

क्या सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जाएंगी राज्यसभा, जानिए कांग्रेस की बड़ी नेता ने किया क्या दावा?
  • क्या सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जाएंगी राज्यसभा?
  • जल्द होगा राज्यसभा चुनाव
  • राज्यसभा चुनाव में जा सकती है सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का राज्यसभा से कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से जेपी नड्डा की जगह पर सोनिया गांधी या फिर प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा सकता है। बता दें कि जेपी नड्डा का राज्यसभा से 2 अप्रैल को कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।

प्रतिभा सिंह ने राज्यसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी भेजे जाने पर कहा कि वे कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ राज्यसभा जाने पर चर्चा करेगी। अगर वे चाहेंगे तो यह खाली सीट उनके पास जा सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट से चुनाव जीता था। लेकिन, प्रियंका गांधी ने अभी तक न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा की सदस्य बनी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करवाएंगी। हालांकि, अटकलें यह भी है कि वे राज्यसभा सदन जाएंगी।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 76वें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद प्रतिभा सिंह मीडियाकर्मी से मुखातिब हुईं। इस दौरान उन्होंने राज्यसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर कहा, 'सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी के नाम के पर विचार किया जा सकता है। अगर वे चाहेंगी तो'

गौरतलब है कि राज्यसभा के लिए 56 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। जिसमें हिमाचल की एक सीट शामिल है। इसी को लेकर हिमाचल में कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार के लिए मंथन का दौर शुरू हो गया है। 14 से 19 फरवरी के बीच बजट सत्र के दौरान ही राज्यसभा चुनाव होने वाला है और कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय है। वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश की कुल तीन राज्यसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

Created On :   30 Jan 2024 2:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story