महाराष्ट्र पॉलिटिक्स: क्या ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने से महा विकास अघाड़ी में पड़ जाएगी फूट, सपा अध्यक्ष अबू आजमी के दावे से सियासी पारा हाई

क्या ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने से महा विकास अघाड़ी में पड़ जाएगी फूट, सपा अध्यक्ष अबू आजमी के दावे से सियासी पारा हाई
  • क्या ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने से महा विकास अघाड़ी में पड़ जाएगी फूट
  • सपा अध्यक्ष अबू आजमी के दावे से सियासी पारा हाई
  • महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर भी की चर्चा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने पर समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी ने बुधवार को दावा किया कि यदि ऐसा हुआ तो विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में फूट पड़ सकती है।

बीएमसी चुनाव को लेकर बोले अबू आजमी

मुंबई में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों भाई साथ आ रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस बीएमसी चुनाव में अलग से उतरने की तैयारी कर रही है। अगर बीएमसी चुनाव में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे साथ आकर चुनाव लड़ते हैं तो कहीं न कहीं महा विकास अघाड़ी के टूटने के आसार बढ़ जाएंगे।

विशेष जन सुरक्षा विधेयक पर जब सपा के वरिष्ठ नेता अबू आजमी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही ऐसे कानून हैं जिनके तहत लोगों को आजीवन कारावास या यहां तक कि फांसी की सजा भी दी जा सकती है। नया कानून लाकर आप और क्या हासिल करेंगे? नया कानून लाने से कोई फायदा नहीं होगा। देश में सेक्युलरिज्म, बोलने की आजादी है। लेकिन, इस बिल को लाकर लोकशाही को खत्म करके तानाशाही लाने की तैयारी है। मैं समझता हूं कि संविधान को मानने वाले लोग इसका जरूर विरोध करेंगे।

महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर कही ये बात

जन सुरक्षा विधेयक को लेकर दूसरे विपक्षी नेताओं की चिंता मुख्य रूप से बोलने की आजादी और आंदोलन के संवैधानिक अधिकारों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर है। विपक्षी नेताओं का मानना है कि इस विधेयक के तहत विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। विपक्ष इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए खतरनाक और सरकार की ओर से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश के रूप में बता रहा है।

Created On :   3 July 2025 1:11 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story