कर्नाटक में शानदार जीत के साथ इन राज्यों में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार, तीन राज्यों में गठबंधन कर निभा रही है अहम भूमिका

कर्नाटक में शानदार जीत के साथ इन राज्यों में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार, तीन राज्यों में गठबंधन कर निभा रही है अहम भूमिका
चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। कांग्रेस के पक्ष में चुनावी नतीजों को देख कर ये साफ हो चुका है कि वो अपने विरोधियों के सामने हथियार डालने वाली नहीं है। कांग्रेस ने कर्नाटक के 2024 विधानसभा सीटों में से 135 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि इसका वोट शेयर पिछले विधानसभा चुनाव से करीब 5 फीसदी अधिक रहा है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस को 42.9 फीसदी वोट शेयर मिले हैं जो काफी शानदार है।

बता दें कि, कर्नाटक में शानदार जीत के बाद देश के 4 राज्यों में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बन गई है। इससे पहले पार्टी अपने दम पर तीन राज्यों में सरकार बनाई हुई है। कांग्रेस राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अब कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस बिहार, तमिलनाडु, झारखंड में गठबंधन की सरकार में अहम भूमिका निभा रही है।

हिमाचल प्रदेश

आपको बता दें कि, पिछले साल ही कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को हराकर सरकार बनाई थी। बीजेपी के किले को भेदते हुए कांग्रेस ने 68 विधानसभा सीटों में से 45 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस किले को जितने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी मैदान में अपना दम खम दिखाया था जिसके बाद उन्हें ये जीत हासिल हुई थी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू है।

राजस्थान

राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 200 विधानसभा सीटों में से 100 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने में कामयाब रही थी। हालांकि, 2018 के बाद से ही राजस्थान कांग्रेस में आतंरिक कलह की खबरें आती रहती है। मौजूदा सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट में आए दिन तकरार होती रहती हैं। जो पार्टी के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। पार्टी हाई कमान को चिंता सता रहा है कि दोनों नेताओं की लड़ाई में कहीं राजस्थान का किला न खोना पड़ जाए।

छत्तीसगढ़

राजस्थान की तरह ही छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने रमन सिंह की सरकार को करारी शिकस्त दी थी। प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने 68 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की थी। बता दें कि, कांग्रेस पार्टी को साल 2018 में डेढ़ दशक बाद सत्ता की चाबी हाथ में लगी थी। यहां फिलहाल कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल सीएम हैं।

कर्नाटक

कर्नाटक में शानदार जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी मथापची करने में लगी है कि किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए। बता दें कि, सीएम बनने की रेस में डी. के. शिवकुमार और सिद्धारमैया का नाम सबसे उपर है। अब कांग्रेस पार्टी के हाईकमान तय करने वाला है कि आखिर इन दोनों में से किसे सीएम बनाया जाए। खबरें ये भी है कि इन दोनों नेताओं के अलावा एचके पाटिल और जी परमेश्वर भी सीएम बनने की रेस में हैं।

Created On :   14 May 2023 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story