रेसिपी: गर्मी के मौसम में मैंगो का थिक शेक पीने का है मन, तो मैंगो मस्तानी की इस आसान रेसिपी को करें ट्राई
By - Bhaskar Hindi |5 Jun 2025 10:20 PM IST
- घर पर बनाएं मैंगो मस्तानी
- खाने के बाद मीठा खाने में आ जाएगा मजा
- मैंगो मस्तानी बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम अभी जारी है। लेकिन कुछ दिनों में मानसून एंट्री ले लेगा। ऐसे में आम की कुछ अच्छी रेसिपी खाना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लाए हैं मैंगो मस्तानी बनाने की आसान रेसिपी। इसका इस्तेमाल करके आप घर पर मैंगो मस्तानी बनाकर खा सकते हैं और पी सकते हैं। चलिए इसको बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
मैंगो मस्तानी बनाने के लिए सामग्री
अलफॉन्जो मैंगो
ठंडा दूध
चीनी
टूटी फ्रूटी
ड्राई फ्रूट्स
आईस क्रीम
वीडियो क्रेडिट- Kanak's Kitchen Hindi
Created On :   5 Jun 2025 10:20 PM IST
Next Story